Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में LDA पर मनमाना सड़क बनाने का आरोप:पॉश कॉलोनियों के झुग्गी जैसे हालात, सरकारी जमीनों पर खुले लकड़ी बाजार

    3 hours ago

    1

    0

    भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड में एलडीए के अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने हुए सड़क निर्माण में घोटाला किया है। इसकी शिकायत के बाद अधिकारियों ने लीपापोती की। वार्ड में सीवर की दुर्गंध के बीच पॉश इलाके में मलिन बस्ती जैसे हालात हुए पड़े हैं। मौके पर काम कर रही कार्यदाई संस्था स्वेज इंडिया के पास में संसाधनों की कमी होने और अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लापरवाही करने का आरोप लोगों ने लगाया है। पार्कों की स्थिति वार्ड में अच्छी है। सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण कर लकड़ी बाजार लगाई जा रही। इसमें नगर निगम के अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। वार्ड में सड़कों का जाल अधिकतर इलाकों में बेहतर स्थिति में है। इसके साथ ही एसबीआई कॉलोनी के सामने शराब की दुकान खुली है। हनुमान मंदिर के पास भी मांस की दुकान खुलने से लोगों को आफत हो गई है। दैनिक भास्कर एप ‘वार्ड परिक्रमा’ मुहिम चला रहा है। इसके तहत नगर निकाय के वार्डों की वास्तविक स्थिति जानने की कोशिश की जा रही है। इसी क्रम में हमारी टीम वार्ड नंबर-75 भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड पहुंची। यहां के प्रमुख कॉलोनियों, मोहल्लों, इलाकों का हाल जाना। निवासियों से बात कर उनकी समस्या समझने की कोशिश की। पहले 3 तस्वीरों में देखिए वॉर्ड की ग्राउंड रियलिटी- वार्ड की बड़ी समस्याएं सीवर संकट से जूझ रहे कई सेक्टर- वार्ड में सीवर की समस्या सबसे अधिक सीतापुर रोड योजना में फेज 1 और 2 में बनें सेक्टरों में सबसे अधिक है। यहां पर नालियां बजबजा रही हैं। सीवर के अधिकतर मैनहोल पूरी तरह से खुले हुए पड़े हैं। इस बीच लोग इसे पाटने का काम भी कर रहे। इसमें कंस्ट्रक्शन और डिमालिश वेस्ट के साथ में अन्य चीजें डालने का काम हो रहा है। सीतापुर रोड योजना के सेक्टर में एलडीए की तरफ से मकान बनाए गए। इसमें घरों के पिछले हिस्से में सीवर मैनहोल बनाया गया। इसपर अब लोगों ने खुद ही अतिक्रमण की लिया है। इससे यहां पर साफ सफाई की स्थिति भी नहीं है। यहां पर मानव मल सड़क पर पसरा पड़ा है। इससे लोग बीमार हो रहे। पलटन छावनी कटरा में भी हालात खराब है। बेली गारद गांव में सीवर का पानी सड़क और नालियों में भरा रहता है। सेक्टर आई अलीगंज और सेक्टर जी अलीगंज, चौधरी टोला में भी सीवर सड़क पर बह रहा है। एलडीए ने सड़क निर्माण में किया घोटाला- पिछले साल मई 2025 में एलडीए की तरफ से वार्ड में महादेव होटल से राम राम बैंक से ताड़ी खाना डिवाइडर तक सड़क बनाने की शुरुआत की गई। इसके बाद अधिकारियों की लापरवाही से यहां पर सड़क को करीब 100 मीटर कम बनाया गया। जबकि फाइल पूरे निर्माण कार्य की पास हुई। मामले में शिकायत के बाद अधिकारियों ने सड़क के फुटपाथ किनारे निर्माण कर दिया। इसके बाद आरोप है कि अधिकारियों ने इसका पेमेंट भी कर दिया। पार्षद के साथ में अन्य स्थानीय लोगों ने मामले में घोटाले का आरोप लगाया है। दावा है कि यह फाइल 52 लाख की थी। इसमें नाला निर्माण भी शामिल था,लेकिन इसके नाम पर कुछ नहीं हुआ है। नगर निगम की जमीन पर लकड़ी मंडी- पलटन गांव जाने वाले रास्ते पर ताड़ी खाना क्रासिंग से किदवई क्लीनिक तक नगर निगम की जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। यहां पर भू माफिया कब्जा कर लकड़ी का बाजार लगा रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि कई बार यहां से अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया है,लेकिन कामयाब नहीं हो पाए हैं। इसी के पास में बना पिंक टॉयलेट बदहाली का शिकार है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम की यह जमीन बेसकीमती है। सड़क के किनारे पर है। यहां पर नगर निगम कॉमर्शियल उपयोग अच्छे ढंग से कर सकता है। इसमें वेंडिंग जोन सहित अन्य चीजें हो सकती हैं। लोग बोले- पंखा चलाने पर दुर्गंध पूरे घर में फैल जाती है सीतापुर रोड योजना में रहने वाली सरला बताती हैं कि उनके यहां पर सीवर का पानी बह रहा है। इसके कारण दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है। मामले में कई बार शिकायत कर चुके हैं। कोई सुनने वाला नहीं है। लोग बोले- स्वेज सिर्फ खपच्ची चलाती है किरण निगम ने बताया कि सीवर की समस्या बहुत अधिक है। लोग घरों के बाहर कॉलोनियों में कूड़ा डाल देते हैं। इससे गंदगी का अंबार लग जाता है। कूड़ा वाला आता है,लेकिन लोग उनको कूड़ा देने के बजाए घरों के बाहर सड़क पर फेंक देते हैं। लोग ही गंदे हैं। पार्षद बोले- एलडीए ने घोटाला किया पार्षद मान सिंह यादव ने बताया कि मौखिक और लिखित रूप से मानकों का उल्लंघन कर सड़क पर एलडीए के अधिकारियों ने बनाया है। महादेव होटल से राम लीला मैदान होते हुए राम राम बैंक क्रासिंग तक यह सड़क पास हुई थी। कागजों में यही है। इसका पेमेंट भी पास हो गया है। करीब 400 मीटर की सड़क में 80 मीटर का हिस्सा अधिकारियों ने छोड़ दिया है। यह सड़क बनाने के नाम पर घोटाला है। उसी समय हमने सड़क को बनाने से रोकी थी। मानक की नपाई होने के बाद जब पता चला कि यह कम है तो सड़क के बगल में फुटपाथ का काम किया गया। सेक्टर ई- कॉमर्शियल ब्लाक में तालाब बनाने का काम एलडीए कर रहा था,लेकिन काम आधे में ही खत्म हो गया। इसकी सीढ़िया नहीं बनाई गई। मामले में विधायक नीरज बोरा से भी शिकायत की गई। पिछले साल यहां पर छठ पूजा का भी आयोजन हुआ था। कॉमर्शियल पॉकेट सेक्टर ई में एलडीए ने सड़क बनाई,लेकिन डिवाइडर पर पौधें लगाने की जगह यहां पर इंटर लॉकिंग कर दी गई। इससे यहां पर झुग्गी झोपड़ी डल गई है। लोग खुले में शौच कर रहे हैं। पार्कों का सुंदरीकरण करने का काम हमने किया है। हमारे यहां पर 48 पार्क हैं। इसमें से 17 पार्क में हमने ओपन जिम लगवाया है। हर पार्क में 3 झूले लगवाया है। सभी पार्कों का रंग रोगन का काम हमने किया है। ----------------------------- इस वार्ड को भी जानिए- दुर्गंध में जीने को मजबूर कांशीराम कॉलोनी के लोग : मुख्य रास्ते पर सीवर का पानी, सड़कें जर्जर; कल्याण सिंह वार्ड की बदहाल तस्वीर नगर निगम में शामिल होने के बाद भी कल्याण सिंह वार्ड बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। वार्ड की सड़कों की हालत खस्ताहाल है, जबकि सीवर और पेयजल कनेक्शन जैसी मूलभूत सुविधाएं अब भी अधूरी हैं। निजी बिल्डरों की बसाई नई कॉलोनियों से लेकर गांवों तक गंदगी, जलभराव और अव्यवस्थाओं का आलम है। सबसे खराब स्थिति सदरौना स्थित कांशीराम कॉलोनी की है, जहां सीवर का गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है। दुर्गंध और रेंगते कीड़ों के बीच लोग रहने को मजबूर हैं। वहीं, वार्ड में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण भी बड़ी समस्या बना हुआ है। (पूरा पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में छात्रा से ई-रिक्शा चालक ने की छेड़छाड़:पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में किया चालान
    Next Article
    इटावा में लूटकांड में चार दोषी करार:सभी को 6-6 महीने की जेल,11-11 हजार रूपए का जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment