Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटी डबल डेकर बस:शाहजहांपुर के 50 यात्री घायल, सीएचसी में भर्ती, 12 गंभीर, हायर सेंटर रेफर

    2 hours ago

    2

    0

    गंगा एक्सप्रेस-वे पर एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 50 यात्री घायल हो गए। यह हादसा रविवार सुबह लगभग तीन बजे हरदोई जिले के थाना पचदेवरा क्षेत्र के सपाभापुर गांव के पास हुआ। बस सिद्धार्थनगर से दिल्ली और नोएडा के लिए निकली थी। इसमें विभिन्न कार्यों से जुड़े यात्री और कुछ छात्र सवार थे। यात्रियों के अनुसार, सपाभापुर गांव के पास बस के आगे अचानक कोई वाहन आ गया, जिससे चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाए। इसके परिणामस्वरूप बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से करीब दस फीट नीचे खेत में पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को शाहजहांपुर के जलालाबाद सीएचसी भेजा गया, जो घटनास्थल से करीब 11 किलोमीटर दूर है। सीएचसी प्रभारी डॉ. दिनेश सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही स्टाफ अलर्ट हो गया था और घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया। कुल 42 घायलों का इलाज किया गया, जिनमें से 12 की हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। कुछ मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पोखरा आवास के पास कूड़े के बदबू से ग्रामीण परेशान:बोले- सुबह 11:53 बजे तक नहीं उठाया जाता कूड़ा
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 5 जुलाई - आपके काम की खबर:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ दौरे पर; गायत्री शक्तिपीठ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment