Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में छात्रा से ई-रिक्शा चालक ने की छेड़छाड़:पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में किया चालान

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में कोचिंग जा रही एक छात्रा से ई-रिक्शा चालक ने छेड़छाड़ की। यह घटना 3 जुलाई की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा कोचिंग के बाद ई-रिक्शे का इंतजार कर रही थी, तभी उसने एक ई-रिक्शा रोका। चालक ने उसे घर की ओर ले जाने के बजाय दूसरे रास्ते पर मोड़ दिया। जब छात्रा ने इसका विरोध किया और शोर मचाया, तो चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने ई-रिक्शे को रुकवाया। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस पीड़िता और आरोपी चालक को पुलिस चौकी ले गई। शुरुआत में एफआईआर दर्ज करने में कुछ घंटे की देरी हुई। घटना के बाद शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान किया है। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रोबेशन ऑफ ऑफेंडर्स एक्ट के तहत मिली राहत रद्द:हाईकोर्ट ने आयकर अधिनियम की धारा 292 ए का हवाला दिया, आदेश कैंसिल
    Next Article
    लखनऊ में LDA पर मनमाना सड़क बनाने का आरोप:पॉश कॉलोनियों के झुग्गी जैसे हालात, सरकारी जमीनों पर खुले लकड़ी बाजार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment