Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कुत्तों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 4 गंभीर घायल:रेस्क्यू करने पहुंची टीम को लोगों ने घेरा, जान से मारने की धमकी

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के नाका थानाक्षेत्र के अमीनाबाद के रस्सी बटान मोहल्ले में बेजुबान कुत्तों के साथ बेरहमी पीटने की घटना सामने आई है। युवकों ने कुत्तों को दौड़ा-दौड़ाकर बेहरमी से पीटा। कुत्तों को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची रेस्क्यू टीम को स्थानीय लोगों ने मारने के घेर लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। एनिमल वेलफेयर संचालक डॉ. विशाखा शुक्ला ने बताया कि 15 मार्च की सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग इलाके के कुत्तों को लोहे की रॉड और डंडों से पीट रहे हैं। सूचना पर एनिमल वेलफेयर कार्यकर्ताओं की टीम मौके पर पहुंची और घायल कुत्तों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए पशु चिकित्सक के पास भेजा। मौके पर अफान और साद नाम के युवकों समेत कुछ अन्य लोग कुत्तों को बेरहमी से पीटते मिले। घटना में कुल चार कुत्ते गंभीर रूप से घायल पाए गए। एक कुत्ते का निचला जबड़ा पूरी तरह टूट गया और सिर में कई जगह फ्रैक्चर है। दूसरे कुत्ते के पैर में गंभीर फ्रैक्चर और अंदरूनी चोटें हैं। तीसरे कुत्ते का पैर तोड़ दिया गया जबकि चौथे को भी गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। लोगों ने घेर रेस्क्यू टीम को धमकाया रेस्क्यू के दौरान इलाके में करीब 70-80 लोगों की भीड़ ने टीम को घेर लिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भीड़ ने उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं और हंगामा किया। असुरक्षित महसूस होने पर टीम ने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस को बुलाया। मामले में इंस्पेक्टर नाका अभिनव वर्मा का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं HPCL हत्याकांड..साजिशन ड्राइवर ने ही दी बोलेरो की चाबी:लूट की धारा हटी, दो के खिलाफ साजिश की FIR, अरेस्ट, दो CO की टालमटोल में हुआ मर्डर
    Next Article
    सोनपथरी आश्रम के पास मांसाहारी भोजन के अवशेष मिले, VIDEO:श्रावस्ती में 4 गिरफ्तार, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment