Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनपथरी आश्रम के पास मांसाहारी भोजन के अवशेष मिले, VIDEO:श्रावस्ती में 4 गिरफ्तार, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

    3 hours ago

    2

    0

    श्रावस्ती जनपद के थाना सिरसिया क्षेत्र में सोनपथरी आश्रम के पास नाले में मांसाहारी भोजन बनाने और उसके अवशेष फेंकने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला गंभीर हो गया, जिससे पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस के अनुसार, 17 मार्च 2026 को शाम करीब 4:30 बजे कुछ व्यक्तियों द्वारा आश्रम के पास बह रहे नाले के किनारे रोजा इफ्तारी के लिए मांसाहारी भोजन बनाया जा रहा था। आरोप है कि भोजन बनाने के बाद उसके अवशेष भी उसी नाले में फेंक दिए गए। यह स्थान धार्मिक दृष्टि से संवेदनशील होने के कारण आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुईं और लोगों में नाराजगी फैल गई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष सिरसिया मय पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चार आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सिरसिया में मुकदमा अपराध संख्या 79/2026 के तहत धारा 196(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य संभावित आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जमाल अहमद, इरफान अहमद, इमरान अहमद उर्फ इम्मी और जहीर खान शामिल हैं। ये सभी ग्राम महरूमूर्तिहा, थाना हरदत्त नगर गिरन्ट, जनपद श्रावस्ती के निवासी हैं। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में कुत्तों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, 4 गंभीर घायल:रेस्क्यू करने पहुंची टीम को लोगों ने घेरा, जान से मारने की धमकी
    Next Article
    गाने की केवल 1 लाइन से इस पंजाबी सिंगर ने हिला डाली म्यूजिक इंडस्ट्री, फैन बोला- अब तो Dhurandhar 2 थिएटर में देखनी पड़ेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment