Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में IPL मैच आज:देर रात तक चलेगी मेट्रो, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन; घर से निकलने से पहले देखें रूट

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में आज IPL 2026 के मुकाबले को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मैच के दौरान जहां एक तरफ मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ाया गया है, वहीं दूसरी ओर शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा को देखते हुए मेट्रो संचालन रात 12:30 बजे तक बढ़ा दिया है। लखनऊ सुपर जॉयंट्स के घरेलू मुकाबले के चलते यह फैसला लिया गया है, ताकि मैच खत्म होने के बाद दर्शकों को घर लौटने में दिक्कत न हो। इकाना स्टेडियम जाने के लिए इंदिरा नगर और ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशनों से दोपहर 3 बजे से हर 15 मिनट पर फीडर बसें चलाई जा रही हैं। मैच के बाद भी ये बसें लगातार उपलब्ध रहेंगी। शहीद पथ पर सख्ती, भारी वाहनों पर रोक मैच के दौरान शहीद पथ पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। भारी वाहन, रोडवेज और प्राइवेट बसों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। ऑटो और ई-रिक्शा भी इस रूट पर नहीं चल सकेंगे। स्टेडियम की ओर जाने वाली सिटी बसों को ही अनुमति दी गई है। हुसड़िया से सुशांत गोल्फ सिटी के बीच बसों के रुकने पर रोक रहेगी और बसें सड़क की दाईं लेन में संचालित होंगी। सर्विस रोड पर भी ई-रिक्शा पर प्रतिबंध रहेगा। छोटे वाहनों के लिए प्लान पढ़िए… ऑटो-ई रिक्शा और कैब के लिए रूट ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो-ई रिक्शा और कैब के लिए अलग से रूट तैयार किया है। अर्जुनगंज की ओर से आने वाले वाहन अहिमामऊ से डायवर्ट किए जाएंगे। सवारी उतारने के लिए PHQ, यूपी-112 और मातृत्व अस्पताल के पीछे अस्थायी व्यवस्था की गई है। सुल्तानपुर रोड से आने वाले वाहन लुलु मॉल की तरफ सवारी उतारेंगे। अहिमामऊ से 500 मीटर दायरे में पिक-ड्रॉप पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। निजी वाहनों के लिए पार्किंग प्लान मैच के दौरान आने वाले पासधारकों को HCL, वाटर टैंक तिराहा होते हुए निर्धारित पार्किंग में गाड़ी खड़ी करनी होगी। बिना पास वालों को पहले प्लासियो मॉल में पार्किंग, फिर वैकल्पिक स्थान और दोपहिया वाहन प्लासियो मॉल के पीछे पार्क होंगे। एंट्री और टाइमिंग मैच शुरू होने से 3 घंटे पहले प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। दूसरी पारी के बीच तक ही एंट्री होगी। बाहर निकलने के बाद दोबारा प्रवेश नहीं मिलेगा। पुलिस ने साफ कहा है कि नियमों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई होगी, इसलिए दर्शक ट्रैफिक प्लान देखकर ही घर से निकलें। भारी वाहनों का प्लान पढ़िए… आज दोपहर 3 बजे से इकाना स्टेडियम में आईपीएल मैच को देखते हुए बड़े वाहन/बस/कामर्शियल वाहन/सामान्य यातायात/ डायवर्जन व्यवस्था रहेगी। इन रास्तों से गुजरेंगे…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में ओलावृष्टि से फसलें चौपट:गेहूं, चना, सरसों और मटर की उपज प्रभावित, किसानों ने की मुआवजे की मांग
    Next Article
    अंबेडकरनगर एसपी ने 36 पुलिसकर्मियों के तबादले किए:इंस्पेक्टर और SI के ट्रांसफर हुए, एक को मिली थाने की कमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment