Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में फॉर्च्यूनर ने स्कूटी वाले को रौंदा, मौत:फुटपाथ पर सो रहे दो मजदूरों पर भी चढ़ी, दोनों की हालत नाजुक

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कैसरबाग थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक फॉर्च्यूनर गाड़ी ने दो हादसे किए। उसने पहले स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद बेकाबू होकर फुटपाथ की ओर बढ़ी और सो रहे दो मजदूरों पर चढ़ गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बर्लिंगटन चौराहे के पास हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉर्च्यूनर के ड्राइव को हिरासत में लेकर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान आलमबाग के सुनील उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह अपनी एक्टिवा से जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों की पहचान कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ​प्रयागराज नगर निगम बजट बैठक में हंगामा:सड़कों के लिए 125 करोड़ आवंटित, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र एक हफ्ते में बनेगा
    Next Article
    अयोध्या सदर सीट पर भाजपा की पहली पसंद वेदप्रकाश गुप्त:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार पवन पांडेय, बसपा से राममूर्ति यादव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment