Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बस रुकवाकर परिचालक का बैग ले उड़े बदमाश:हादसे का झांसा देकर नीचे बुलाया, नकद और ETM मशीन गायब

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गुडम्बा इलाके में रोडवेज बस परिचालक को हादसे का झांसा देकर बदमाशों ने बैग पार कर दिया। बैग में नकदी, मोबाइल और टिकट काटने वाली ETM मशीन रखी थी। पीड़ित ने गुडम्बा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र निवासी प्रेमचंद कैसरबाग डिपो में परिचालक हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 1 मई की रात करीब 8 बजे वह कुर्सी रोड स्थित बेहटा से रोडवेज बस लेकर टेढ़ी पुलिया की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात युवक बस के पास आए और चालक से कहा कि बस से दुर्घटना हो गई है। आरोप है कि युवकों की बात सुनकर चालक ने बस रोक दी। इसके बाद दोनों युवक जोर-जोर से चिल्लाने लगे और बस पर हाथ मारने लगे। परिचालक प्रेमचंद जब नीचे उतरकर दुर्घटना के बारे में पूछने लगे तो दोनों ने उन्हें बातों में उलझा लिया। इसी दौरान उनका बैग लेकर फरार हो गए। प्रेमचंद के मुताबिक बैग में 14 हजार रुपये नकद, रेडमी मोबाइल फोन, टिकट काटने वाली ETM मशीन, वेबिल नंबर 3356447, सीडब्ल्यू नंबर 1121758 और बैग नंबर 131 रखा था। घटना के बाद पीड़ित ने गुडम्बा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में व्यापारी और किसान से मारपीट, दो घायल:पुरानी रंजिश का मामला; पुलिस ने चेन-रुपए छीने जाने से किया इनकार
    Next Article
    घायल फैन का प्रीति जिंटा ने पूछा हालचाल:अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किया वीडियो कॉल, प्रियांश आर्य के शॉट से लगी थी चोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment