Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में भाजपा का झंडा जला:सपा महिलाओं ने जलाया झंडा प्रदर्शनकारी बोली पहले हमारी पार्टी का जिला था झंडा , पुलिस टांग कर ले गई

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी का झंडा जलाया। भाजपा कार्यालय के पास सपा कार्यकर्ताओं ने झंडा जलाते हुए जमकर नारेबाजी और हंगामा किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने कहा कि इससे पहले हमारी पार्टी का झंडा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीर जलाई गई थी। जिसका विरोध करते हुए अब हम लोग झंडा जला रहे हैं। रिंकी और रंजन ने झंडा जलाया। झंडा जलाने वाली महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और खींचते हुए गाड़ी में बैठाया। पुलिस और प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच में जमकर धक्का मुक्की और नोक झोंक हुई। दोनों प्रदर्शनकारियों से काफी देर तक महिला पुलिसकर्मी संघर्ष करती रही। काफी संघर्ष के बाद महिलाओं को पुलिस गाड़ी में बैठाने में में सफल हुई। प्रदर्शनकारी महिलाएं लगातार भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद योगी मोदी मुर्दाबाद के नारे लगा रही थी। प्रदर्शन करने वाली दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस इको गार्डन ले गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आईजी अमित पाठक ने किया गोलीकांड घटनास्थल का निरीक्षण:जिपं सदस्य प्रतिनिधि पर चली थी गोली, जल्द खुलासे के निर्देश
    Next Article
    जौनपुर डीएम ने जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया:जनगणना में शत-प्रतिशत शुद्धता और सावधानी बरतने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment