Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर डीएम ने जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण किया:जनगणना में शत-प्रतिशत शुद्धता और सावधानी बरतने के दिए निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के डीएम और प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मंगलवार को डीएम रजा शिया इंटर कॉलेज में आयोजित जनगणना 2027 के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शत-प्रतिशत शुद्धता और सावधानी बरतने पर जोर दिया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण में दी जा रही सभी जानकारियों को गंभीरता से समझें और अपने कार्यक्षेत्र में उनका सही तरीके से अनुपालन करें। डॉ. दिनेश चंद्र ने सभी गणनाकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने बताया कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके लिए यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रशिक्षुओं से संवाद किया। उनकी कुशलक्षेम पूछी और कार्य के दौरान आ रही कठिनाइयों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि समस्याओं के समाधान और उचित मार्गदर्शन के लिए मास्टर ट्रेनर से समन्वय स्थापित करें। इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में भाजपा का झंडा जला:सपा महिलाओं ने जलाया झंडा प्रदर्शनकारी बोली पहले हमारी पार्टी का जिला था झंडा , पुलिस टांग कर ले गई
    Next Article
    RVS क्रिकेट एकेडमी ने 153 रनों से जीता मुकाबला:उत्कर्ष द्विवेदी के शतक से नगर निगम एकेडमी को हराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment