Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में असम सीएम की तस्वीर जलाई:NSUI ने हेमंत की तस्वीर सड़क पर लगाई , प्रदर्शनकारी बोले- कांग्रेस से माफी मांगे

    17 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में NSUI का जोरदार विरोध प्रदर्शन। हजरत गंज चौराहे पर असम मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा की तस्वीर जलाई। उनकी तस्वीर को सड़क पर चिपकाया ऊपर से गाड़िया गुजरी। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई। NSUI सदस्यों को पुलिस टांग कर ले गई। कार्यकर्ताओं ने मांग किया हेमंत बिस्वा शर्मा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लीडर का अपोजिशन राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा से माफी मांगे। ‘अभद्र लोगों को पद मिला’ प्रदर्शन कर रहे सुधांशु ने कहा कि हम एनएसयूआई के लोग पूरे देश में प्रदर्शन करेंगे इसका जमकर विरोध करेंगे। इस अपमानजनक भाषा को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा राहुल गांधी लीडर ऑफ अपोजिशन जैसे महत्वपूर्ण पद पर हैं। भारतीय जनता पार्टी में सीएम बनने की यही योग्यता है की बलात्कारी होना और बदतमीज होना उन्हें लोगों को वहां पद मिलता है। ‘नेता का अपमान बर्दाश्त नहीं’ सुधांशु ने कहा कि भाजपा गली बाज और चरित्रहीन लोगों का अवसर देती है। यह देश की सबसे बड़ी बलात्कारी पार्टी है। हम लोग यहचीज बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अभी हमने हेमंत शर्मा की तस्वीर जलाई है। इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाएंगे। हेमंत बिस्वा शर्मा को माफी मांगना पड़ेगा। हम पार्टी और अपनी नेता के साथ मजबूती से खड़े हैं। ‘भविष्य के पीएम पर टिप्पणी स्वीकार नहीं’ प्रदर्शन में शामिल NSUI सदस्य हर्षित ने कहा कि हमारा संगठन देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। हमारे पार्टी के मुखिया और सम्मानित नेताओं का अपमान भाजपा कर रही है। हम लोग बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अनुयाई हैं ना डरने वाले हैं ना पीछे हटने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत शर्मा माफी मांग कर इस मुद्दे को यहीं खत्म कर दें। राहुल गांधी भविष्य के भारत के प्रधानमंत्री हैं और उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी स्वीकार नहीं है। पुलिस और प्रदर्शन कार्यों के बीच काफी देर तक संघर्ष चला इस दौरान पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों को टांग कर इको गार्डन ले गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बकरी चोर गिरोह पकड़ा, 4 गिरफ्तार:6 बकरियां और दो स्कॉर्पियो बरामद, मंदिरों में बेचकर और मांस को काटकर बेचते थे
    Next Article
    सचेंडी में बाइक सवार को डंपर ने रौंदा, मौत:कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री में काम करता था, दोपहर में लंच करने किसान नगर जा रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment