Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अखिलेश जिंदाबाद के लगे नारे:संभल में कालीपट्‌टी बांधकर नमाज; कमिश्नर रघुबीरलाल बच्चे को गोद में लेकर दुलारा

    9 hours ago

    2

    0

    यूपी में आज ईद मनाई जा रही है। लखनऊ के ऐशबाग ईदगाह पर मुबारकवाद देने पहुंचे अखिलेश यादव को देख भीड़ बेकाबू हो गई। नमाज के बाद युवाओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी लोगों के बीच पहुंच ईद की शुभकामनाएं दी। संभल में शिया समुदाय के लोगों ने कालीपट्‌टी बांधकर नमाज पढ़ा। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनई सहित ईरानी लोगों के मारे जाने के खिलाफ इन लोगों ने नमाज के बाद अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल एक बच्चे को गोद में लेकर बधाई देते नजर आए। एक पिता अपने बच्चे को कंधे पर बिठाकर नमाज अदा करने पहुंचा तो डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बच्चे से हाथ मिलाकर ईद की बधाई दी। वाराणसी में डीआईजी शिवहरि मीना भी छोटे बच्चे को गोद में बिठाकर उसे दुलारते नजर आए। शनिवार को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, संभल सहित विभिन्न शहरों में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज अदा की गई। हर जगह पुलिस अधिकारी खुद सड़कों पर उतरे। नमाज के दौरान लोगों के बीच ही रहे। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने लोगों से अपील की है कि सड़कों पर इबादत न करें। 4 तस्वीरें देखिए- ईद के पल-पल के अपडेट्स नीचे ब्लॉग में पढ़िए...
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में साधु की मौत पर हंगामा, 10km हाईवे जाम:पथराव में पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज; आरोप- गौतस्करों ने ट्रक से कुचलकर मारा
    Next Article
    तमंचे के बल पर नाबालिग का रेप करने वाले गिरफ्तार:लखनऊ में जबरन गाड़ी में खींच ले गए थे, दुष्कर्म के बाद फेंककर भागे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment