Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमंचे के बल पर नाबालिग का रेप करने वाले गिरफ्तार:लखनऊ में जबरन गाड़ी में खींच ले गए थे, दुष्कर्म के बाद फेंककर भागे

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में तमंचे के बल पर नाबालिग का रेप करने वाले 2 युवक 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार हो गए हैं। दोनों ने किशोरी को जबरन कार के अंदर खींच लिया था। गाड़ी में ही दुष्कर्म कर गांव के बाहर उसे फेंककर भाग गए थे। मामला महिंगवां थाना क्षेत्र का है। मंगलवार रात किशोरी को गांव के बाहर से ये दोनों कार में खींच ले गए थे। किशोरी घर से निकली। रास्ते में बृजेश पाल और लवकुश कार से आए। एक ने तमंचा तान दिया, जबकि दूसरे ने उसे घसीटकर गाड़ी में खींच लिया। सुनसान इलाके में ले गए गाड़ी इसके बाद वे किशोरी को एक सुनसान इलाके में ले गए, जहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों ने असलहा लहराकर उसे जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वे पीड़िता को गांव के बाहर सड़क पर फेंककर फरार हो गए। किसी तरह घर लौटी बेटी ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। मां ने तत्काल महिंगवां थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर रामकुमार गुप्ता ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर तुरंत छापेमारी शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कुंभराव से इटौंजा की ओर जा रहे दोनों युवकों को धर दबोचा। पूछताछ में उन्होंने वारदात कबूल कर ली। अब दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- तमंचे के बल पर नाबालिग का अपहरण : सुनसान जगह में गैंगरेप, जान से मारने की धमकी देकर सड़क पर छोड़ा लखनऊ के महिगवां थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दो युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने किशोरी की कनपटी पर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अखिलेश जिंदाबाद के लगे नारे:संभल में कालीपट्‌टी बांधकर नमाज; कमिश्नर रघुबीरलाल बच्चे को गोद में लेकर दुलारा
    Next Article
    लखनऊ में पुनरीक्षित और मूल बजट एक साथ होंगे पास:लोकसभा सत्र के बीच में हुई छुट्टियों में अचानक वित्त वर्ष खत्म होने से पहले सदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment