Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आज कई रास्ते रहेंगे बंद:हजरतगंज, विधानसभा, चारबाग रूट पर बड़ा डायवर्जन; ‘नारी आक्रोश मशाल यात्रा’ निकलेगी

    3 hours ago

    2

    0

    राजधानी लखनऊ में 2 मई को प्रस्तावित ‘नारी आक्रोश मशाल यात्रा’ के चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार शाम 3 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। खासकर हजरतगंज, विधानसभा मार्ग, डीएसओ चौराहा और चारबाग की ओर जाने वाले रास्तों पर सीधा आवागमन नहीं होगा। इन इलाकों में आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले रूट प्लान जरूर चेक करें। कार्यक्रम के दौरान भारी और कमर्शियल वाहनों पर पहले से ही सख्ती लागू रहेगी। इमरजेंसी सेवाओं को जरूरत के अनुसार अनुमति दी जाएगी। हजरतगंज-विधानसभा बेल्ट पूरी तरह प्रभावित लालबत्ती चौराहा, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा और जीपीओ मोड़ से विधानसभा की ओर जाने वाला ट्रैफिक पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इस रूट पर आने वाले वाहनों को शहीद पथ, कमता तिराहा और कैण्ट होते हुए वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा। सिकन्दरबाग और सुभाष चौराहा रूट बंद डीएसओ और रॉयल होटल चौराहे से सुभाष चौराहा, सिकन्दरबाग, महानगर और गोमतीनगर की ओर जाने वाले वाहनों को विधानसभा मार्ग से जाने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को लालबत्ती चौराहा और अन्य डायवर्जन पॉइंट्स से घुमाया जाएगा। पार्क रोड से चारबाग-कैसरबाग जाना मुश्किल पार्क रोड से चारबाग और कैसरबाग जाने वाले वाहन सीधे डीएसओ या हजरतगंज नहीं जा सकेंगे। इन्हें दैनिक जागरण चौराहा, सिकन्दरबाग और चिरैयाझील होते हुए भेजा जाएगा। गोमतीनगर से कैण्ट-आलमबाग रूट डायवर्ट गोमतीनगर से कैण्ट, चारबाग और आलमबाग जाने वाला ट्रैफिक राजभवन, डीएसओ और हजरतगंज की तरफ नहीं जा सकेगा। इसके बजाय समतामूलक चौराहा, ग्रीन कॉरिडोर और डालीगंज के रास्ते से निकाला जाएगा। सिकन्दरबाग से चारबाग-चौक रूट पर रोक सिकन्दरबाग से चारबाग, कैसरबाग और चौक की ओर जाने वाले वाहनों को हजरतगंज और विधानसभा की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें ग्रीन कॉरिडोर और सीडीआरआई रूट से डायवर्ट किया जाएगा। परिवर्तन चौक और हिन्दी संस्थान तिराहा भी प्रभावित परिवर्तन चौक और हिन्दी संस्थान तिराहा से गोमतीनगर, कैण्ट, आलमबाग और कानपुर रोड की ओर जाने वाला ट्रैफिक हजरतगंज और विधानसभा की ओर नहीं जा सकेगा। वैकल्पिक रूप से सुभाष चौराहा, ग्रीन कॉरिडोर और अन्य लिंक रोड का इस्तेमाल करना होगा। तेलीबाग-बंगला बाजार से गोमतीनगर रूट बंद तैलीबाग और बंगला बाजार से गोमतीनगर या महानगर जाने वाले वाहनों को डीएसओ और हजरतगंज की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब और 1090 चौराहे से निकाला जाएगा। लालबाग और बर्लिंगटन चौराहा पर सख्ती लालबाग से महानगर और गोमतीनगर जाने वाला ट्रैफिक कैपिटल तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। वहीं चारबाग से महानगर जाने वाले वाहनों को बर्लिंगटन से डायवर्ट कर सुभाष चौराहा और हनुमान सेतु रूट से भेजा जाएगा। सिटी बस और रोडवेज बसों के रूट बदले रोडवेज और सिटी बसों को भी हजरतगंज, विधानसभा और सिकन्दरबाग रूट पर जाने की अनुमति नहीं होगी। बसों को ग्रीन कॉरिडोर, डालीगंज और कैण्ट होते हुए वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। हेल्पलाइन और इमरजेंसी व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि एम्बुलेंस, फायर सर्विस और अन्य जरूरी सेवाओं को जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से भी निकाला जाएगा। किसी भी असुविधा पर ट्रैफिक हेल्पलाइन 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज मेडिकल कॉलेज में महिला की आंत का सफल ऑपरेशन:दिल्ली में ढाई लाख मांगे, यहां निःशुल्क इलाज हुआ
    Next Article
    महराजगंज बजाज एजेंसी पर ठगी का आरोप:वायरल डायरी से खुलासा, संचालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment