Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन:नियुक्ति पत्र न मिलने पर भड़के , पुलिस - प्रदर्शनकारियों में झड़प

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में मंगलवार को 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मंत्री आशीष पटेल के आवास का घेराव किया। मंत्री के आवास के बाहर अभ्यर्थी आधे घंटे तक नारेबाजी और हंगामा करते रहे। अभ्यर्थियों मांग कर रहे थे कि मंत्री बाहर आएं और उनकी बात सुनें। जमकर नारेबाजी किया प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे थे 'ऐसी क्या मजबूरी है - कि आरक्षण की चोरी है', 'पिछड़ा आयोग ने माना है आरक्षण घोटाला है'। पुलिस और प्रदर्शन कार्यों में जमकर नोक झोंक हुई मंत्री के सामने लेट गए और हाथ जोड़कर रो-रो कर नौकरी की फरियाद कर रहे थे। पुलिस प्रदर्शनकारियों को खींचते और घसीटते हुए ले गई। 5 प्रतिशत छूट कि मांग प्रदर्शनकारियों ने बताया कि साल 2018 में 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती निकली थी । इस भर्ती में दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक , दलित और पिछले वर्ग के अभ्यर्थियों को 5% आरक्षण मिलना था । मगर चारों कैटिगरी के लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिला और जनरल के अभ्यर्थियों के साथ सामान्य रूप से परिणाम घोषित किया गया । बताया कि नियमों के अनुसार अभ्यर्थियों को 68,500 शिक्षकों की भर्ती परीक्षा के पासिंग मार्क्स में 5 प्रतिशत की छूट देते हुए पूर्णांक 150 में 60 अंक मतलब 40 प्रतिशत पर परिणाम संशोधित करा कर नई सूची जारी करनी चाहिए। ‘8 साल से चप्पल घिस रहे हैं ’ प्रदर्शन कर रहे आशुतोष वर्मा ने कहा कि 8 साल से हम नौकरी के लिए भटकरहे हैं। इन्होंने बताया कि इस भर्ती में व्यापक स्तर पर आरक्षण घोटाला हुआ है। राज्य और राष्ट्र पिछला आयोग ने भी मन की घोटाला हुआ है , आरक्षण के नियमों को पालन करने का आदेश दिया। हमारी मांग यही है कि आयोग के आदेशों का पालन हो। 2018 में जब भर्ती निकली थी तो हमने फॉर्म भरा था और जब से लेकर आज तक 8 सालों से सिर्फ चप्पल घिस रहे हैं। स्टेशन पर कटती है रात प्रदर्शनकारियों ने कहा कि दर्जनों बार मंत्री आवास पर आकर उनसे गुहार लगाया अधिकारियों के पास गए मगर कोई भी सुनने वाला नहीं है। आरोप लगाते हुए कहा कि जो शिक्षा विभाग के अधिकारी हठधर्मी है ,आरक्षण विरोधी और सरकार विरोधी हैं । सरकार की छवि खराब करने के उद्देश्य से यह लोग अभ्यर्थियों और मुख्यमंत्री दोनों को गुमराह कर रहे हैं। हम लोग किस परिवार से आते हैं। पिता ने अपनी फसल बेचकर हम लोगों को पढ़ाया है अब स्थिति यह हो गई है की कर्ज लेकर लखनऊ आना पड़ता है। लखनऊ जब आते हैं तो कई रात भूखा रहना पड़ता है रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन पर वक्तगु गुजारते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तंज:बोले- कथा के विरोध में पहले लोग हडि्डयां डालते थे अब पोस्ट, राजन महाराज की कथा सुनेंगे
    Next Article
    गोरखपुर को मिलेगा दूसरा ई-बस चार्जिंग स्टेशन:चरगावां में एक साथ 4 बसें होंगी चार्ज; 150 नई एसी बस चलने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment