Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तंज:बोले- कथा के विरोध में पहले लोग हडि्डयां डालते थे अब पोस्ट, राजन महाराज की कथा सुनेंगे

    3 hours ago

    1

    0

    गोंडा में आज (मंगलवार) दोपहर से राजन महाराज की 9 दिवसीय (17 से 25 नवंबर) श्रीराम कथा में पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बिना किसी का नाम लिए तंज कसा है। धीरेंद्र शास्त्री ने उनकी कथा को लेकर हो रहे विरोध को लेकर कहा- विरोध होना तो स्वाभाविक है, लॉजिक है। हम एक बात कहते हैं कि जब भी यज्ञ हुआ करता था, तो राक्षस-दैत्य हड्डियां डाल देते थे, वर्तमान में पोस्ट डालते हैं। बस इतना अंतर है। जब उनसे पूछा गया कि ये बात सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए कह रहे हैं तो जवाब दिया कि हम किसी राजनेता पर बोलते नहीं हैं। राजनीति से लेना-देना नहीं। ये कथा जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर गांव जय प्रभा में हो रही है। बाबा राम देव बोले- जाति भेद दूर होना चाहिए इस कथा में स्वामी रामदेव भी पहुंचे। रामदेव ने कहा- जाति, वर्ग और समुदायों के नाम पर आपसी फूट समाप्त होनी चाहिए। हम सभी एक ही पूर्वजों व ऋषियों की संतान हैं। शैव, शाक्त या वैष्णव—सभी एक ही ब्रह्म के विभिन्न रूप हैं और राम, कृष्ण, शिव व हनुमान में कोई भेद नहीं है। 'एकं सद्विप्रा बहुधा वदन्ति' का उल्लेख करते हुए कहा कि इस एकात्म भाव से ही देश में समरसता और खुशहाली आएगी, जिससे हम राष्ट्र-विरोधी और सनातन-विरोधी ताकतों की साजिशों को विफल कर एक सशक्त भारत का निर्माण कर सकेंगे। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और बाबा रामदेव के हेलीकॉप्टर जयप्रभा ग्राम में पोखर के पास बने हेलीपैड पर उतरे। श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट और श्री चित्रकूट बालाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत आलोक दास जी महाराज ने अपने आवास के पास यह हेलीपैड बनवाया है। वहां से दोनों कथा स्थल पर पहुंचे। 200 बीघा में बना विशाल पंडाल, जमीन पर बैठेंगे श्रद्धालु आयोजन के लिए 200 बीघा क्षेत्रफल में विशाल श्रीराम कथा पंडाल और वीवीआईपी टेंट सिटी तैयार की गई है। पंडाल में एक साथ करीब दो लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के अनुसार, श्रद्धालुओं के लिए कुर्सियों की व्यवस्था नहीं की गई है। सभी जमीन पर बैठकर कथा सुनेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पंडाल के अंदर अलग-अलग होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। साथ ही बैरिकेडिंग की गई है, जिससे एक जगह पर अधिक भीड़ जमा न हो और श्रद्धालुओं को कथा सुनने में परेशानी न आए। 95 कॉटेज में ठहरेंगे साधु-संत और बटुक कथा पंडाल के पास 95 कॉटेज की टेंट सिटी बनाई गई है। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले साधु-संत और बटुक ठहरेंगे। इनमें 25 कॉटेज में चार-चार बेड और बाकी 70 कॉटेज में दो-दो बेड लगाए गए हैं। इनके रहने और भोजन की व्यवस्था 'श्री श्यामा श्याम जू' और 'श्री चित्रकूट बालाजी ट्रस्ट' के अध्यक्ष महंत आलोक दास जी महाराज की देखरेख में की गई है। इसके अलावा कथावाचक राजन जी महाराज और अन्य प्रमुख संतों के ठहरने के लिए चार अलग-अलग वीवीआईपी कॉटेज तैयार किए गए हैं। हर दिन दो लाख लोगों के लिए तैयार होगा भोजन महोत्सव में भोजन और भंडारे की जिम्मेदारी अलग-अलग समूहों को सौंपी गई है। वीवीआईपी अतिथियों, साधु-संतों और बटुकों के भोजन की व्यवस्था गोंडा के संस्थान 'मेल्टिंग मोमेंट्स' को दी गई है। वहीं, आम श्रद्धालुओं के लिए भंडारे और प्रसाद की व्यवस्था दूसरे अनुभवी कैटरर को सौंपी गई है। दोनों व्यवस्थापक मिलकर प्रतिदिन करीब दो लाख लोगों के लिए भोजन और प्रसाद तैयार करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए 150 से अधिक गाड़ियां कथा स्थल तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बलरामपुर और गोंडा मार्ग पर अलग-अलग स्थानों पर 10 से अधिक पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ऐसे श्रद्धालुओं, जिनके पास आवागमन के साधन नहीं हैं, उनके लिए 100 से अधिक बसें और 50 से अधिक छोटे वाहन लगाए गए हैं। इन वाहनों से श्रद्धालुओं को कथा स्थल तक लाने और कार्यक्रम के बाद वापस पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी 17 से 25 नवंबर तक श्रीराम कथा महोत्सव होगा। इसके बाद 26 और 27 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 28 नवंबर को भव्य भंडारा होगा। पूरे आयोजन को सकुशल संपन्न कराने के लिए खरगूपुर, इटियाथोक समेत कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसके अलावा महंत आलोक दास के हजारों सेवादार, ट्रस्ट के सदस्य और स्वयंसेवक भी व्यवस्था संभालेंगे। सुरक्षा के लिए कार्यक्रम स्थल पर 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। टेंट सिटी में 100 और भंडारा स्थल पर 20 कैमरों से निगरानी की जाएगी। इससे पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर नजर रखी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल में खाना बना रही रसोइया झुलसी:गैस भट्‌टी का पाइप निकलने से भड़की आग, मिडडे मील के लिए बन रही थी दाल
    Next Article
    लखनऊ में 68500 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन:नियुक्ति पत्र न मिलने पर भड़के , पुलिस - प्रदर्शनकारियों में झड़प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment