Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 3 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया कब्जा:नगर निगम के बुलडोजर ने चकरोट मार्ग पर बाउंड्री वॉल तोड़ी

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ नगर निगम ने सरसवां गांव में चक मार्ग पर कब्जा कर बाउंड्री वाल बनाने वाली जमीन से कब्जा हटाया है। 3 करोड़ रुपए कीमत की यह जमीन नगर निगम को बुलडोजर चलाकर खाली करानी पड़ी है। कई दिनों से स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत के बाद नगर निगम की टीम कार्रवाई की चेतावनी दे रही थी, लेकिन अवैध कब्जा खाली नहीं किया गया था। नगर आयुक्त गौरव कुमार का कहना है कि अवैध कब्जे के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। चक मार्ग की भूमि पर हो रहा था अवैध कब्जा नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सरसवां गांव के गाटा संख्या 739, जिसका क्षेत्रफल 0.159 हेक्टेयर है। राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग के रूप में दर्ज है। इस सार्वजनिक भूमि पर कुछ व्यक्तियों द्वारा अस्थाई बाउंड्रीवाल बनाकर प्लॉटिंग/निर्माण का प्रयास किया जा रहा था, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा था। मामले मे तहसीलदार अरविन्द पाण्डेय द्वारा गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार तेजस्वी प्रकाश, लेखपाल राजू और शक्ति वर्मा भी मौजूद रहे। पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर नगर निगम की टीम के साथ में पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद रहा। थाना सुशांत गोल्फ सिटी के साथ में पीएसी बल भी मौके पर तैनात रहा। इस अभियान के तहत कुल 0.159 हेक्टेयर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए आंकी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'आपने नेता बनने पर मजबूर किया, सीसामऊ का शुक्रिया':विधानसभा में महिला आरक्षण पर विधायक नसीम सोलंकी का बयान, बोलीं-उपचुनाव में मेरे साथ अत्याचार हुआ
    Next Article
    देवरिया से गुजरने वाली ट्रेनों का रूट बदला:कई ट्रेनें निरस्त, गोरखपुर जंक्शन पर चल रहा काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment