Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया से गुजरने वाली ट्रेनों का रूट बदला:कई ट्रेनें निरस्त, गोरखपुर जंक्शन पर चल रहा काम

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर जंक्शन पर पुनर्विकास कार्य के चलते देवरिया से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। प्लेटफॉर्म संख्या 5 और 6 पर पैदल उपरिगामी पुल (FOB) के निर्माण के लिए यातायात और पावर ब्लॉक लिया गया है। इस कारण 9 मई 2026 तक कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन किया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस (15131/15132), छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस (15105/15106) और गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में पूरी तरह निरस्त रहेंगी। इसके अतिरिक्त, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस (11081/11082 और 12165/12166) अब गोरखपुर के बजाय भटनी तक ही संचालित होंगी। इसी प्रकार, बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस (15104/15083), अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (19489/19490) और बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस (19091/19092) को गोरखपुर कैंट तक सीमित किया गया है। आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस (13507/13508) भटनी तक चलेगी, जबकि पुणे-बढ़नी एक्सप्रेस (11037/11038) का संचालन मऊ स्टेशन तक ही होगा। डीआरएम के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में अधिक सुविधा मिलेगी। उन्होंने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 3 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया कब्जा:नगर निगम के बुलडोजर ने चकरोट मार्ग पर बाउंड्री वॉल तोड़ी
    Next Article
    निलंबन से नाराज जेई 30 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा:प्रयागराज में एक दिन पहले लाइनमैन की मौत पर हुई थी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment