Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'आपने नेता बनने पर मजबूर किया, सीसामऊ का शुक्रिया':विधानसभा में महिला आरक्षण पर विधायक नसीम सोलंकी का बयान, बोलीं-उपचुनाव में मेरे साथ अत्याचार हुआ

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर की सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने विधानसभा सदन में महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने के पक्ष में बात रखी। इस दौरान सदन में कहा कि दुनियादारी का अनुभव नहीं था। चुनाव का अनुभव नहीं था। वो कभी नेता नहीं बन पातीं, अगर आप सब नेता न बनाते। क्योंकि एक महिला होकर जिस तरह से मुझे मजबूर किया गया, इसलिए मैं नेता बन सकी। महिला आरक्षण पर बात रखने से पहले उन्होंने अपने उपचुनाव से बात शुरू की। उन्होंने कहा कि एक महिला होने के बाद भी जिस तरह से उपचुनाव के समय मेरे साथ बहुत अत्याचार किया गया। मैं पूरे सिस्टम से लड़ रही थी। महिला पर ही अत्याचार हो रहा था। मेरे पति को कानपुर जेल से 400 किमी दूर भेज दिया गया था। मैं अपना घर संभाल रही थी, आपने नेता बनने पर मजबूर किया नसीम सोलंकी ने कहा कि मेरी सीट पर उपचुनाव में मेरे सामने बीजेपी के प्रत्याशी थे, वो एक पुरुष थे। मैं उनके सामने लड़कर संघर्ष कर रही थी। उपचुनाव में जिस तरह से संघर्ष किया, मैं यही कहना चाहती हूं कि इस तरह से महिलाओं का उत्पीड़न न करें। मैं अपनी सीसामऊ की जनता को सलाम करती हूं। अपनी पार्टी को सलाम करती हूं। मुझे चुनाव का कोई अनुभव नहीं था, दुनियादारी का अनुभव नहीं था, वो तो आप लोगों ने सिखा दिया, इसका बहुत शुक्रिया। एक आम महिला को नेता कैसे बनाते हैं, वो आपने बना दिया। विधायक ने कहा, मैं बहुत साधारण महिला थी। अपने बच्चों को संभाल रही थी। अपना घर संभाल रही थी, लेकिन आप लोगों ने मजबूर कर दिया कि एक महिला को नेता कैसे बनाया जाता है। इसलिए मेरी गुजारिश है कि इस तरह से महिलाओं को परेशान न किया जाए। नहीं तो बहुत-सी महिलाएं बिना आरक्षण के ही मैदान में आ जाएंगी। ये तो मेरी आपबीती थी। मेरी पार्टी ने 2023 में समर्थन किया, उसे लागू करें महिलाओं पर जिस तरह से अत्याचार भी कम नहीं हुए हैं। जब 2023 में महिला आरक्षण बिल लाया गया तो हमारी पार्टी ने इसका समर्थन भी किया। ये विधेयक पास हुआ, लेकिन अभी तक लागू नहीं किया गया। महिलाओं के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मैं सदन से मांग करती हूं कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में तेज आंधी-बारिश, तापमान 41 से 25 डिग्री पहुंचा:धूल भरी आंधी से कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरे
    Next Article
    लखनऊ में 3 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया कब्जा:नगर निगम के बुलडोजर ने चकरोट मार्ग पर बाउंड्री वॉल तोड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment