Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश:सुबह से छाए बादल, चल रही ठंडी हवा; सामान्य से 10.3 डिग्री नीचे गिरा पारा

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 24 घंटे से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। रात में बारिश के बाद तड़के से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की तरफ से दिन में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन में अधिकतर समय बादल छाए रहेंगे। इसके चलते दिन भर मौसम ठंडा बना रहा। अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 10.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा है। 19 मार्च को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस था। इससे शुक्रवार का तापमान 12.4 डिग्री कम रहा। अधिकतम न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री का अंतर मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच में सिर्फ तीन डिग्री का अंतर रह गया। न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रहा या सामान्य तापमान से 4.1 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 87 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 63 फीसदी दर्ज की गई। दिन में 18 मिलीमीटर बारिश लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में रिकॉर्ड की गई। दिन और रात का गिरेगा पारा उत्तर भारत में पश्चिम से आने वाली हवाओं का एक सिस्टम बन रहा है। इससे पाकिस्तान से पंजाब, राजस्थान होते हुए मध्य प्रदेश तक असर पड़ रहा। नीचे की हवाओं में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के आसपास दो छोटे चक्रवाती सिस्टम बन रहे हैं। इसकी वजह से बादल छाए रहने के साथ में बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने 21 मार्च तक प्रदेश में तेज आंधी 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आने के साथ में ओला पड़ने का अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापामन में 7-9 डिग्री की गिरावट होगी। इसके बाद पारा 5-7 डिग्री धीरे-धीरे बढ़ेगा। इस बीच मौसम बदलने से पारा 28-32 डिग्री के बीच कई जगहों पर दर्ज किया जाएगा। न्यूनतम तापमान भी कई जगहों पर 12 से 14 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसमें भी 6-8 डिग्री तक की गिरावट होगी। वहीं, 20-26 मार्च तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है। 27 मार्च से 2 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं। देखिए कल की 5 तस्वीरें-
    Click here to Read more
    Prev Article
    मार्च में सुबह ठंड का अहसास, 12.8°C गिरा तापमान:आगरा में शनिवार सुबह कोहरा, आज और कल छाये रह सकते हैं बादल
    Next Article
    चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना:शक्ति पीठ अलोप शंकरी में भक्तों की भारी भीड़, गूंजा जय माता दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment