Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मार्च में सुबह ठंड का अहसास, 12.8°C गिरा तापमान:आगरा में शनिवार सुबह कोहरा, आज और कल छाये रह सकते हैं बादल

    1 hour ago

    2

    0

    आगरा में एक बार फिर से मौसम पलट गया है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह कोहरा छा गया। मार्च में ठंड का अहसास हो रहा है। सुबह हल्की धूप निकली लेकिन मौसम में ठंडक रही। गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को दिन के तापमान में 12.8°C की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार सुबह का तापमान लगभग 15°C रहा। जबकि दो दिन पहले आगरा में अधिकतम तापमान 36.2°C तक पहुंच गया था। दिन में गर्मी काफी बढ़ गई थी। मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 मार्च को बादल छाये रह सकते हैं। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… शनिवार को सुबह का मौसम शनिवार सुबह आगरा में कोहरा छा गया। मार्च में कोहरा देखकर कुछ लोग हैरान रह गए। दो दिन पहले तक जहां सुबह के समय गर्मी लग रही थी वहीं, शनिवार को कोहरे के साथ सर्दी का अहसास रहा। कुछ लोग गर्म कपड़े पहने भी नजर आए। सुबह का तापमान लगभग 15°C रहा। शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही थी। इसके साथ ही तेज हवाओं ने ठंड बढ़ा दी थी। आगरा में गुरुवार रात से ही मौसम बदल गया था। तेज आंधी के साथ ही बूंदाबांदी हुई थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई थी। पूर्वानुमान शनिवार सुबह हल्की धूप निकली है लेकिन दिन में बादल छाये रह सकते हैं। इसके साथ ही हल्की हवा चलेगी। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। फिलहाल बारिश का अलर्ट नहीं है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होगी। मौसम सामान्य रहेगा। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में मधुमक्खियों का हमला, दो बहनें गंभीर घायल:जिला अस्पताल में भर्ती, ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    लखनऊ में 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश:सुबह से छाए बादल, चल रही ठंडी हवा; सामान्य से 10.3 डिग्री नीचे गिरा पारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment