Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 2 पानी टंकियों की ऊपरी छत टूटी:घरों में आ रहा बदबूदार पानी, पक्षियों के पंख भी मिले; 20 हजार लोग प्रभावित

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में जलकल विभाग की 2 पानी टंकियों से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। लोगों के घरों में टोटियों से पक्षियों के पंख भी मिल रहे हैं। शिकायत यह भी है कि पानी में अंडे जैसी गंध भी आती है। अलीगंज और राजाजीपुरम के ई-ब्लॉक में यह समस्या कई महीनों से है। इससे 20 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पार्षद सहित कई बार जनसुनवाई पोर्टल पर भी की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अलीगंज के पार्षद पृथ्वी गुप्ता ने लोगों को बताया है कि टंकी पर बिजली गिर गई थी जिससे वह टूट गई है। इसे बनवा दिया जाएगा। वहीं, राजाजीपुरम की पार्षद गौरी सांवरिया ने कहा- नगर निगम के अधिकारी शिकायत नहीं सुनते। टंकी ऊपर से खुली, चिड़ियों के पंख गिर रहे अलीगंज वाली जर्जर टंकी नगर निगम के जोन-3 में आती है। जलकल विभाग की इस टंकी की क्षमता 2,200 किलो लीटर की है। इसकी सफाई 15 अक्टूबर 2025 को कराई गई थी। टंकी से लगातार पानी का रिसाव भी हो रहा है। यहां की टंकी की छत लंबे समय से टूटी हुई है। इसके कारण चिड़ियों के पंख गिरकर पानी के जरिये घरों में पहुंच रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। मामले में स्थानीय पार्षद पृथ्वी गुप्ता से लोगों ने शिकायत की। इसके बाद उन्होंने जलकल विभाग के अधिकारियों को बताया। इस पर अधिकारियों ने उनसे कहा कि टैंक पर बिजली गिर गई थी। जल्द इसकी मरम्मत कराई जाएगी। राजाजीपुरम में आए दिन आता है बदबूदार पानी राजाजीपुरम के ई-ब्लॉक में टडियन देवी मंदिर के पास में जर्जर टंकी के चलते लोग परेशान हो गए हैं। टंकी की पूरी छत ही टूट गई है। इसके चलते पूरी क्षमता से टंकी संचालित नहीं हो पा रही है। स्थानीय पार्षद गौरी सांवरिया ने कहा कि इसके लिए लगातार जलकल विभाग के महाप्रबंधक, नगर आयुक्त और मेयर से मिल चुके हैं, लेकिन हर बार आश्वासन देकर इसे टाल दिया जा रहा है। टंकी खुली छत के कारण आए दिन लोगों के घरों में गंदा पानी आ रहा है। कभी अंडे-सी बदबू तो कभी चिड़िया के पंख पानी में आ रहे हैं। प्रदूषित पानी पीने को लोग मजबूर हैं। इसके चलते परेशान क्षेत्र के लोगों ने सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की, लेकिन इससे भी कुछ नहीं हुआ। जलकल का दावा- बनाएंगे टूटी छत जलकल विभाग ने अवस्थापना निधि से टूटी टंकियों को बनाने का दावा किया है। वहीं, लोगों ने बताया कि कई साल से मरम्मत न होने के कारण टंकी की छत टूट गई है। ऐसे में इसमें भरा जाने वाला पानी भी गंदगी और धूल से दूषित होता है। जलकल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह का कहना है कि टंकी पुरानी है। इसकी मरम्मत अवस्थापना निधि से होगी। प्रस्ताव पास हो चुका है। इस टंकी से आपूर्ति कुछ हिस्से से ही जांच के बाद की जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी से 10 दिन पहले युवती प्रेमी संग भागी:मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस तलाश में जुटी
    Next Article
    लखनऊ में निजी स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन:राष्ट्रीय छात्र पंचायत सड़क पर उतरा , 'फीस रेगुलेशन बिल' लागू करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment