Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:BDS-डॉग स्क्वॉड पहुंचा, पुलिस अफसरों ने संभाला मोर्चा

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ जिला न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार को धमकी भरा ईमेल मिलते ही पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता (BDS), पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया। बता दें कि इससे पहले 13 फरवरी को भी एक धमकी भरा मेल आया था। धमकी भरे मेल के बाद हाई अलर्ट जिला न्यायालय को मिले ईमेल में बम विस्फोट की धमकी दी गई थी, जिसके बाद प्रशासन तत्काल सतर्क हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने पूरे कोर्ट परिसर को सुरक्षा घेरे में लेते हुए जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे अधिकारी, सघन तलाशी घटना की सूचना पर चौक एसीपी राज कुमार सिंह और वजीरगंज इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर कोर्ट परिसर की गहन तलाशी ली। पार्किंग, कोर्ट रूम और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की गई। पहले भी मिल चुकी है धमकी इससे पहले भी 13 फरवरी को लखनऊ जिला न्यायालय को इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसके बाद पूरे परिसर को खाली कराकर तलाशी अभियान चलाया गया था। हाल के समय में उत्तर प्रदेश के कई जिलों की अदालतों को भी इस तरह के ईमेल भेजे गए हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। जांच में अब तक नहीं मिला संदिग्ध सामान पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। हालांकि एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पूरे परिसर में निगरानी बढ़ा दी गई है। साइबर टीम सक्रिय, मेल भेजने वाले की तलाश धमकी भरे ईमेल की जांच के लिए साइबर सेल को लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रांसजेंडर ने दोस्तोंसे करवाई ब्वॉयफ्रेंड की हत्या:बुलंदशहर में शराब पिलाकर पीटा, सिर कूचकर दफनाया, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    कौन है किडनी रैकेट की सरगना?:IMA की उपाध्यक्ष पति के साथ कैंप लगाकर तलाशती थी डोनर, एम्बुलेंस ड्राइवर लाता था ग्राहक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment