Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तर भारत की सबसे बड़ी बालाजी शोभायात्रा की तैयारी:मुजफ्फरनगर रोशनी और फूलों से सजा, हर चौराहे पर स्वागत

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में श्री बालाजी जन्मोत्सव की तैयारियां अपने चरम पर हैं। उत्तर भारत की सबसे बड़ी बालाजी शोभायात्रा के स्वागत के लिए पूरा शहर रोशनी और फूलों से सजकर तैयार है। प्रमुख चौक-चौराहों, मंदिरों और बाजारों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूल-मालाओं से भव्य रूप दिया गया है, जिससे उत्सव का माहौल बन गया है। शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापारी और स्थानीय लोग मिलकर शोभायात्रा के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। मंदिरों और दुकानों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है, वहीं कई स्थानों पर फूलों से भव्य स्वागत द्वार भी तैयार किए जा रहे हैं। रात के समय पूरा शहर रोशनी से जगमगाता नजर आ रहा है। शोभायात्रा में शामिल होने वाली झांकियों और प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भगवान की आकर्षक मूर्तियां ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों से निर्धारित स्थानों की ओर ले जाई जा रही हैं। जानसठ बस स्टैंड के पास टिकैत चौक पर बाबा बजरंग बली की एक विशाल प्रतिमा को बालाजी चौक की ओर ले जाते हुए देखा गया, जिसने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। श्री बालाजी शोभायात्रा का शुभारंभ भारतीय कॉलोनी स्थित बालाजी मंदिर से सुबह 9:00 बजे विधि-विधान के साथ पूजन के बाद होगा। यह शोभायात्रा पूरे दिन और रात शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी और अंततः मंदिर प्रांगण में पहुंचकर संपन्न होगी। शहरवासियों में इस भव्य आयोजन को लेकर खासा उत्साह है। हर कोई इस ऐतिहासिक शोभायात्रा का स्वागत करने और उसमें शामिल होने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहा है। तैयारियों की रफ्तार को देखते हुए उम्मीद है कि इस बार भी बालाजी शोभायात्रा भव्यता के नए आयाम स्थापित करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन:हापुड़ पुलिस ने समझा-बुझाकर भीड़ को शांत कराया
    Next Article
    नोटबंदी से पाकिस्तान की कमर टूटी, दो टुकड़े होंगे-भाजपा विधायक:नंदकिशोर गुर्जर बोले- सपा शासनकाल में गाजियाबाद में अपराध चरम पर था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment