Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फैक्ट्री के पास युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला:रायबरेली में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच जारी

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली के हरचंदपुर क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान आशुतोष मिश्रा उर्फ दीपांशु (30) के रूप में हुई है, जो मिल एरिया थाना क्षेत्र के हारदासपुर का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से हरचंदपुर के गढ़ी खास स्थित अपने ननिहाल में रह रहा था। वह पहले लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में भी रह चुका था। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक को शराब पीने की लत थी। हालांकि, शव की स्थिति और घटनास्थल के हालात को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की मां बीना मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की गई है और पुलिस से न्याय की मांग की है। सूचना पर हरचंदपुर थानाध्यक्ष हरिकेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष हरिकेश सिंह ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह आखिरी बार किसके साथ देखा गया था। दिनदहाड़े फैक्ट्री के पास शव मिलने से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शराब ठेकों के बाहर महिलाओं ने पढ़ी दुर्गा चालीसा:सेल्समैनों के पहुंचने पर धरने पर बैठी, नशेबाजी और अभद्रता से थी परेशान
    Next Article
    बाराबंकी में गेहूं की फसल में लगी भीषण आग:10 बीघा फसल जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment