Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इटावा में सड़क हादसे में महिला की मौत:शादी समारोह में जाते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल

    1 hour ago

    1

    0

    ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम किरतपुर में बुधवार शाम करीब 8 बजे एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। मृतक की पहचान ग्राम किरतपुर निवासी 55 वर्षीय मलेशा पत्नी करन सिंह के रूप में हुई है। वह गांव में रामवीर पुत्र जगन्नाथ सिंह के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए जा रही थीं। जानकारी के अनुसार, मलेशा सड़क पार कर रही थीं, तभी सामने से आ रही पल्सर मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मलेशा को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सरसई नावर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी बलराज सिंह भाटी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हेलट PGI में एडमिट पारुल-आयुष की हालत में सुधार:डॉक्टर बोले- दिन में मूंग की दाल का पानी पिया, अच्छे इलाज के लिए लखनऊ रेफर करेंगे
    Next Article
    ललितपुर में बाबा सदनशाह उर्स के दूसरे दिन:सपा कार्यकर्ताओं ने दरगाह पर पीडीए चादर चढ़ाई, अमन-चैन की दुआ मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment