Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हेलट PGI में एडमिट पारुल-आयुष की हालत में सुधार:डॉक्टर बोले- दिन में मूंग की दाल का पानी पिया, अच्छे इलाज के लिए लखनऊ रेफर करेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट करवाने आई पारुल तोमर की हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक अब किडनी डोनेटर आयुष का इन्फेक्शन भी कम हो रहा है। लेकिन ट्रांसप्लांट के बाद जिस ICU की जरूरत होती है, वो नहीं है। इसलिए डॉक्टरों ने इन दोनों को रैफर करने के लिए पत्र लिखा है। अब इनको डाइट में लिक्विड डाइट दी जा रही है। आखिर आयुष और पारुल का आज का दिन कैसा रहा ये जानने के लिए हमने GSVM के प्रिंसिपल डॉक्टर संजय काला से बातचीत की। पारुल की हालत में सुधार किडनी ट्रांसप्लांट करवाने के लिए मुजफ्फरनगर की रहने वाली पारुल तोमर कानपुर के कल्याणपुर आई थी। इसके बाद पुलिस ने पूरे रैकेट को पकड़ा था। सोमवार की रात करीब दस बजे पुलिस ने हेलट स्थित PGI के ICU में एडमिट कराया था। मंगलवार को पारुल की हेल्थ बिगड़ती जा रही थी। जिसके बाद आज पारुल का हीमोग्लोबिन बढ़ा है। इसके साथ ही आज मूंग की दाल और दलिया का लिक्विड दिया गया। अब पारुल की हालत में सुधार हो रही है। पारुल मेरठ की रहने वाली है। इसके पति 8 वीं तक का मेरठ में स्कूल चलाते हैं। इनके परिवार में पति के अलावा दो बच्चे हैं। आयुष का इनफेक्शन कम हो रहा किडनी डोनेट करने वाला आयुष कुमार MBA का स्टूडेंट है। वह बिहार के समस्तीपुर का मूल निवासी है। आयुष को किडनी रैकेट के दलाल शिवम अग्रवाल ने ब्रेन वॉश करके कल्याणपुर निजी अस्पताल में उसकी एक किडनी निकाली गई थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आयुष को PGI में सोमवार की रात 10 बजे उसे एडमिट कराया गया था। हालांकि मंगलवार की रात में आयुष घाव में इन्फेक्शन बढ़ने लगा था। जिसके बाद आज आयुष की हालत में सुधार हुआ है। आज आयुष को डाइट में दलिया और मूंग की दाल का पानी दिया गया है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया पहले से अब तबीयत में सुधार हो रहा है। लखनऊ रेफ़र किए जाएंगे दोनों मरीज मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संजय काला ने बताया दोनों मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है। चूंकि हमारे यहां किडनी से रिलेटेड कोई इलाज नहीं है। एक्सपर्ट डॉक्टर नहीं है। इस लिए हमने CMO के माध्यम से लखनऊ के KGMC, SGPGI और RMLH में भर्ती करवाने के लिए पत्र लिखा है। जिससे दोनों मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। उम्मीद है, जल्द ही इनको लखनऊ शिफ्ट किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी को जहर देने वाले दरोगा का ओडियो वायरल:9 हजार में बुलाई कॉलगर्ल, मीनाक्षी का दावा- दरोगा के महिलाओं से अवैध संबंध
    Next Article
    इटावा में सड़क हादसे में महिला की मौत:शादी समारोह में जाते समय हुआ हादसा, परिजनों में शोक का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment