Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर के भैसहा मेले में झूला टूटा,20 से ज्यादा घायल:नेपाल और बिहार से आए थे श्रद्धालु; कई की हालत गंभीर

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र स्थित भैसहा मेले में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा एक बड़ा झूला अचानक टूट गया, जिससे लगभग 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। जानकारी के अनुसार, झूला 3-4 बार घूमने के बाद चरमराने लगा था। हालांकि, झूला ऑपरेटर ने इस चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया। कुछ ही देर में झूला टूट गया, जिससे उसमें बैठे लोग नीचे आ गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया। जिले से 108 एंबुलेंस की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जो घायलों को नजदीकी अस्पतालों तक पहुंचा रही हैं। तस्वीरों में देखिए हादसा… मौके पर प्रशासन और पुलिस टीम मौजूद है और राहत-बचाव कार्य जारी है। प्रशासन द्वारा घायलों की स्थिति और हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है। भैसहा मेला कुशीनगर के खड्डा तहसील के भैसहां गांव में नारायणी नदी के तट पर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के पास लगता है। यह मेला चैत्र पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होता है, जिसमें पूर्वांचल के साथ-साथ बिहार और नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। बताया गया है कि यह मेला 30 तारीख से शुरू हुआ था और गुरुवार को स्नान के बाद समाप्त होना था। हालांकि, मेले के समापन से पहले ही यह दुर्घटना हो गई। खड्डा विधायक विवेकानन्द पांडेय ने कहा कि आज 2 घंटे के अंदर हमारे क्षेत्र में दो घटनाएं हो गई है जिसमें पहली घटना सिसवा गोपाल में हुई थी जिसमें अभी तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है और इस समय ये घटना क्षेत्र को दहला दिया , सबको उचित इलाज करा कर जिला अस्पताल रेफर किया गया है आगे इलाज जारी है
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. अब्दुल मजीद बोले- ईरान में टारगेट किलिंग हो रही:हम बहादुरी से लड़ेंगे, लखनऊ में आयतुल्लाह खामेनेई को श्रद्धांजलि दी
    Next Article
    दुकान गई मासूम से रेप की कोशिश:प्रयागराज में फौज से रिटायर दुकानदार ने जबरन भीतर खींचा, मोहल्लेवालाें ने पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment