Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में स्कूली वाहनों पर 15 दिन का सख्त अभियान:पहले दिन 13 वाहन सीज, 28 का हुआ चालान

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान शुरू किया है। 1 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिलेभर में स्कूली वाहनों की सघन जांच की जा रही है। अभियान के पहले ही दिन कार्रवाई करते हुए कई वाहनों पर जुर्माना लगाया गया और कुछ को थानों में खड़ा करा दिया गया। कई इलाकों में एक साथ कार्रवाई परिवहन विभाग की चार प्रवर्तन टीमों ने कानपुर रोड, दुबग्गा, काकोरी, सीतापुर रोड, आशियाना और महानगर समेत कई इलाकों में एक साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन वाहनों को खासतौर पर निशाने पर रखा गया जिनकी फिटनेस, परमिट या अन्य जरूरी दस्तावेज पूरे नहीं थे। 13 वाहन सीज, 28 का चालान अभियान के दौरान 13 स्कूली वाहनों को फिटनेस और परमिट समाप्त मिलने पर थानों में खड़ा करा दिया गया, जबकि 28 वाहनों का चालान किया गया। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। नए पोर्टल से होगी निगरानी परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों की निगरानी के लिए UPISVMP (upisvmp.com) पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल पर सभी स्कूलों को अपने वाहनों और चालकों का पूरा विवरण दर्ज करना होगा। अभियान के दौरान अधिकारी स्कूलों में जाकर वाहनों का भौतिक निरीक्षण और तकनीकी जांच भी करेंगे। जांच के समय वाहन की फोटो पोर्टल पर अपलोड की जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। मानक पूरे न होने पर फिटनेस रद्द जांच में यदि कोई वाहन मानकों के अनुरूप नहीं पाया जाता है तो उसकी फिटनेस तत्काल निरस्त कर दी जाएगी। संबंधित स्कूलों और वाहन मालिकों को दोबारा फिटनेस हासिल करने के निर्देश दिए जाएंगे। हर स्तर पर निगरानी की व्यवस्था इस पूरी व्यवस्था की निगरानी परिवहन आयुक्त से लेकर एआरटीओ, जिलाधिकारी, डीआईओएस और बीएसए स्तर तक की जाएगी। सभी अधिकारियों को पोर्टल पर लॉगिन आईडी दी गई है, जिससे स्कूलों और वाहनों का निरीक्षण ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में छात्रा का अपहरण, मां बोली- जान का खतरा:31 जनवरी से लापता, चार लोगों पर जबरन भगाने का आरोप
    Next Article
    मिडिल-ईस्ट संकट के बीच पुतिन की पेशकश, रूस बनेगा नया ग्लोबल ट्रांजिट हब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment