Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ की इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को मिलेगा इंटरनेशनल अवॉर्ड:अमेरिका में होगा सम्मान समारोह

    3 hours ago

    1

    0

    इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद हारिस सिद्दीकी का फुलब्राइट-नेहरू इंटरनेशनल एजुकेशनल एडमिनिस्ट्रेटर्स (IEA) अवार्ड 2025–26 के लिए चयन हुआ है। यह सम्मान यूनाइटेड स्टेट्स-इंडिया एजुकेशनल फाउंडेशन (USIEF) द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एजुकेशन (IIE) के सहयोग से प्रदान किया जाता है। प्रो. सिद्दीकी को उत्कृष्ट नेतृत्व, शैक्षणिक प्रशासन में उल्लेखनीय भूमिका, अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक सहभागिता और संस्थागत उत्कृष्टता को सशक्त बनाने में किए गए योगदान के लिए यह सम्मान मिलेगा। यूनिवर्सिटी परिवार का आभार व्यक्त किया प्रो. सिद्दीकी ने इस सम्मान का श्रेय यूनिवर्सिटी के संस्थापक व चांसलर प्रो. सैयद वसीम अख्तर के दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर सहयोग को दिया है। उन्होंने प्रो-चांसलर डॉ. सैयद नदीम अख्तर के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन का भी विशेष रूप से उल्लेख किया। अतिरिक्त प्रो-चांसलर्स सैयद अदनान अख्तर, सैयद फौजान अख्तर, डॉ. निदा फातिमा, कुलपति प्रो. फुरकान कमर और विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है। अमेरिका में मिलेगा सम्मान प्रो. सिद्दीकी को यह सम्मान संयुक्त राज्य अमेरिका में मिलेगा। प्रो. सिद्दीकी संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा करेंगे। अमेरिकी उच्च शिक्षा प्रणाली को निकट से समझने के साथ-साथ शैक्षणिक सहयोग, शोध साझेदारी और वैश्विक संस्थागत सहभागिता के नए अवसरों का अध्ययन करेंगे। यूनिवर्सिटी के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के लिए गर्व का विषय है। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम से प्राप्त अनुभव विश्वविद्यालय के वैश्विक दृष्टिकोण व शैक्षणिक विकास को और अधिक सशक्त बनाएगा। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी परिवार ने प्रो. सिद्दीकी को इस सम्मानजनक उपलब्धि पर बधाई दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जम्मू कश्मीर में सुल्तानपुर का जवान शहीद:सैन्य सम्मान के साथ विदाई, पिता सेना से रिटायर, बहन दिल्ली पुलिस में सेवा दे रही
    Next Article
    कानपुर में असम सीएम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका, मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी किए जाने पर किया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment