Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जम्मू कश्मीर में सुल्तानपुर का जवान शहीद:सैन्य सम्मान के साथ विदाई, पिता सेना से रिटायर, बहन दिल्ली पुलिस में सेवा दे रही

    5 hours ago

    1

    0

    जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में देश की रक्षा करते हुए नायक अखिलेश शुक्ला शहीद हो गए। आज उनका पार्थिव शरीर सुल्तानपुर के पैतृक गांव पहुंचा। तिरंगे में लिपटे शहीद के आगमन पर पूरा इलाका शोक में डूब गया और जनसैलाब उमड़ पड़ा। अयोध्या से आए डोगरा रेजिमेंट के जवानों ने सैन्य सम्मान के साथ शहीद को कंधा दिया। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'अखिलेश शुक्ला अमर रहें' के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। युवाओं ने जवान के सम्मान में बाइक रैली निकाली। भारत माता के जयकारों के बीच घर-परिवार और क्षेत्र के लोगों ने अंतिम विदाई दी। पहले 2 तस्वीरें देखिए… 28 मार्च को सर्च ऑपरेशन में लगी गोली नायक अखिलेश शुक्ला EME रेजिमेंट में तेहगांव (जम्मू) में तैनात थे। 25 मार्च को वो घर से ड्यूटी पर गए थे। 28 मार्च की रात लगभग 9 बजे कुपवाड़ा क्षेत्र में एक सर्च ऑपरेशन सेना के द्वारा चलाया जा रहा था। इसमें अखिलेश भी साथियों के साथ शामिल हुए थे। इसी ऑपरेशन के दौरान उन्हें गोली लग गई थी। गंभीर रूप से घायल होने पर उन्हें तुरंत दिल्ली के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। बुधवार दोपहर 12 बजे उनकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में मौत हो गई। इसके बाद सेना के सूचना विभाग की तरफ से पिता कृष्ण शुक्ल को फोन करके बेटे की मौत की जानकारी दी गई। आज राजकीय सम्मान के साथ शव सुल्तानपुर के अलीगंज स्थित मझना गांव लाया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सेना के जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद को सलामी दी। बंदूकों की गूंज और बिगुल की धुन के बीच उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम थीं। 3 साल पहले ज्वाइन की थी नौकरी कृष्ण शुक्ल के बेटे अखिलेश शुक्ला उर्फ शुभम 3 साल पहले सेना के 33 वर्कशॉप एमी कोर में नायक के पद पर भर्ती हुए थे। मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनाती थी। बड़ी बहन दिल्ली पुलिस में कार्यरत अखिलेश शुक्ल सैनिक की बड़ी बहन प्रियंका दिल्ली पुलिस में कार्यरत है और छोटी बहन शिवानी सिविल सर्विसेज की तैयारी प्रयागराज से कर रही हैं। माता सीमा गृहिणी हैं। पिता सेना में सूबेदार पद से रिटायर हुए हैं। इकलौते बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया है। 22 मार्च को शादी में शामिल होने आए थे अखिलेश शुक्ला के चाचा हरी कृष्ण शुक्ल ने बताया कि अखिलेश 22 मार्च को घर में आयोजित विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आया था। घटना के तीन दिन पहले ही वापस ड्यूटी पर गया था। इसके बाद उसका पार्थिव शरीर घर आया। वहीं, शहीद के सम्मान में युवाओं ने रैली निकाली और भारत माता की जय के नारे लगाए। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें…….. पति की हत्या करके पत्नी ट्रेन के आगे कूदी:अयोध्या में 22 दिन के नवजात की भी मौत, एक साल पहले हुई थी शादी अयोध्या में 22 साल की पत्नी ने पति की हथौड़े से सिर कुचलकर हत्या कर दी, फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। शिनाख्त के बाद गुरुवार रात साढ़े 8 बजे पुलिस महिला के सुसाइड की सूचना देने घर पहुंची। देखा कि दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। पुलिस ताला तोड़कर अंदर गई, तो महिला के पति का शव फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था। बगल में बेड पर 22 दिन का नवजात भूख-प्यास से तड़प रहा था। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई को बच्चे को सौंप दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में कुएं में मिला महिला का शव:मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, पति बोला - पानी भरते समय हादसा
    Next Article
    लखनऊ की इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को मिलेगा इंटरनेशनल अवॉर्ड:अमेरिका में होगा सम्मान समारोह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment