Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में कुएं में मिला महिला का शव:मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया, पति बोला - पानी भरते समय हादसा

    3 hours ago

    1

    0

    बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में शुक्रवार को एक महिला का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पति इसे दुर्घटना बता रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय सखीना, पत्नी विशाल निवासी करकच्छी, का शव शुक्रवार को कुएं में मिला। पति विशाल का कहना है कि सखीना कुएं पर पानी भरने गई थी, तभी वह दुर्घटनावश कुएं में गिर गई और उसकी मौत हो गई। हालांकि, मृतका के पिता गुड्डू पुत्र सुखराज निवासी अंजानी, थाना बीजपुर, ने हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे दामाद विशाल ने फोन कर कहा कि उनकी बेटी झगड़ा कर रही है। जब उन्होंने बेटी से बात कराने को कहा, तो विशाल ने यह कहकर फोन काट दिया कि वह सो रही है। इसके बाद सुबह करीब 10:30 बजे उनके बड़े साले तुलसी का फोन आया कि सखीना कुएं में गिर गई है और उसकी मौत हो गई है। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि शव कुएं से बाहर निकाला जा चुका था और उनकी बेटी के गले, चेहरे और माथे पर चोट के निशान थे। गुड्डू का दावा है कि उनकी बेटी की मौत कुएं में गिरने से नहीं हुई, बल्कि उसे मारकर कुएं में फेंका गया है। मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले में विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के पाले में आई ट्रॉफी:नॉर्थ जोन खो-खो में CSJMU बना चैंपियन, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी को फाइनल में दी शिकस्त
    Next Article
    जम्मू कश्मीर में सुल्तानपुर का जवान शहीद:सैन्य सम्मान के साथ विदाई, पिता सेना से रिटायर, बहन दिल्ली पुलिस में सेवा दे रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment