Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में असम सीएम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका, मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी किए जाने पर किया विरोध

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के बयान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका और नारेबाजी की। शुक्रवार को महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता बारादेवी चौराहे पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमान नें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसका पार्टी विरोध करती है। राजनीतिक संवाद में मर्यादा बनाए रखने की अपील की प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा- पार्टी अपने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने राजनीतिक संवाद में मर्यादा बनाए रखने की अपील की। नेताओं कहा- पुलिस ने पुतला फूंकने से रोकने का प्रयास किया। लेकिन कांग्रेसियों ने विरोध करते हुए पुतला फूंक दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ भी नाराजगी जताई। कहा- इस तरह की बयानबाजी लोक तंत्र के लिये ठीक नहीं है। ये मौजूद रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान रमणीक चतुर्वेदी, हरप्रकाश अग्निहोत्री, नरेश त्रिपाठी, विकास अवस्थी, जेपी पाल, प्रतिभा अटल पाल, राम नवल कुशवाहा, हरीश बाजपेई, राम स्वरूप तिवारी, रमाकांत शर्मा, टिल्लू ठाकुर, डॉ. संतोष त्रिपाठी, अंजना आर्या, मनोज वाल्मीकि, ओम तिवारी, अजय तिवारी, निजामुद्दीन खान, इकबाल अहमद, फहद अब्बासी, पदम मोहन मिश्रा, अजय श्रीवास्तव शीलू, धर्मेंद्र सिंह, जफर शाकिर मुन्ना, विजय त्रिवेदी, राजेश खन्ना, राम जी दुबे, अमिताभ दत्त मिश्रा। कमलाकांत तिवारी, प्रमोद गुप्ता, मुकेश दुबे, राम शंकर राय, रवि बाजपेई, राजेश सविता,विजय शाह,अजय सिंह, अजीम अहमद, हिमांशु मिश्रा, नागेंद्र यादव, अजय त्रिपाठी,नीरज त्रिपाठी, बृजेश गुप्ता, दिनेश चौधरी, प्रवीण श्रीवास्तव, ध्रुव कुमार गौड़, वीरू चौरसिया, रामू पासवान, ऋतिक राजपूत, हरिकिशन, मुकेश कन्नौजिया, आसिफ इकबाल, विनय पांडे,राम प्रकाश, शाहिद अंसारी, मयंक द्विवेदी, रत्नेश गुप्ता, सुशील चौधरी, विकास तिवारी, सज्जन, आशुतोष शुक्ला, देव राय, राम गोपाल उत्तम, राजकिशोर वर्मा, रवि तिवारी, उमेश्वरी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ की इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को मिलेगा इंटरनेशनल अवॉर्ड:अमेरिका में होगा सम्मान समारोह
    Next Article
    सहारनपुर में रविदास की प्रतिमा स्थापित करने पर बवाल:विवादित जमीन पर रखी जा रही थी प्रतिमा, अफसर हटाने पहुंचे तो पत्थर फेंके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment