Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा:15 संस्कारशालाओं के 200 से अधिक बच्चे हुए शामिल

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के प्रीतीनगर स्थित वशिष्ठ बाल संस्कारशाला में बाल मेला-2026 का अयोजन किया गया। इसमें लखनऊ की 15 बाल संस्कारशालाओं के 200 से अधिक बच्चों और अभिभावकों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने चित्रकला, रंगोली, मेहंदी, सामान्य ज्ञान, प्रश्नोत्तरी, मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों के बनाए स्टॉल मेले का मुख्य आकर्षण रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ फैजुल्लागंज-2 की पार्षद प्रियंका बाजपेयी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मेले में बच्चों ने रचनात्मकता, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में विजेताओं को किया सम्मानित स्टॉल प्रतियोगिता में मृत्युंजय ने पहला, स्नेहा ने दूसरा और अयांश ने तीसरा स्थान हासिल किया। मेहंदी प्रतियोगिता में तरु गुप्ता को पुरस्कार मिला। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में विनीता दीक्षित और उनकी टीम को सम्मानित किया गया। सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। व्यक्तित्व विकास का माध्यम है बाल मेला आयोजकों ने कहा कि बाल मेले का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और संस्कारों को बढ़ावा देना है। ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मनिर्भरता, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन विकसित करने में मदद करते हैं। साथ ही उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच मिलता है। वशिष्ठ बाल संस्कारशाला के संचालक इंद्रेश मिश्रा ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों, सहयोगियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और बच्चों के उत्साह ने आयोजन को यादगार बनाया। मेले का समापन बच्चों की खुशियों और उत्साह के बीच हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार:संग्रामपुर पुलिस ने राजेश कोरी को पकड़ा; उसके खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
    Next Article
    प्रतापगढ़ के कुंडा में तीसरे दिन की रामकथा:4-5 लाख श्रद्धालुओं और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment