Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ इस्कॉन मंदिर में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव:भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन और कथा श्रवण कर मनाया उत्सव

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के श्री श्री राधा रमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर में गुरुवार को नरसिंह चतुर्दशी महा महोत्सव उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां 'हरे कृष्ण' महामंत्र की गूंज सुनाई देती रही। पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महोत्सव का शुभारंभ मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम द्वारा भगवान नरसिंह शिला के प्रथम अभिषेक और पुष्पांजलि अर्पण से हुआ। इसके पश्चात, भक्तों ने सामूहिक हरिनाम संकीर्तन, नरसिंह कवच पाठ और आरती में हिस्सा लिया। ढोल-मंजीरों की धुन और भक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। भगवान नरसिंह, भगवान विष्णु के प्रमुख अवतारों में से एक इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु ने भगवान नरसिंह की कथा सुनाई । उन्होंने बताया कि भगवान नरसिंह, भगवान विष्णु के प्रमुख अवतारों में से एक हैं, जिन्होंने अपने परम भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए अर्ध-मनुष्य और अर्ध-सिंह का रूप धारण किया था। वे खंभे से प्रकट हुए और दैत्यराज हिरण्यकश्यप का वध कर सत्य तथा भक्ति की विजय का संदेश दिया। श्रीमदभगवद गीता का नियमित स्वाध्याय करने की अपील उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रह्लाद महाराज से बचपन से ही ईश्वर भक्ति का मार्ग अपनाने की प्रेरणा मिलती है। सच्ची और निष्ठापूर्ण भक्ति का फल केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसकी कई पीढ़ियों को भी मिलता है। उन्होंने उपस्थित सभी भक्तों से नवधा भक्ति को जीवन में अपनाने और ईश्वर से जुड़ने का आग्रह किया।कार्यक्रम के समापन पर मंदिर अध्यक्ष ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक हरिनाम जप करने और श्रीमद भगवद गीता का नियमित स्वाध्याय करने की अपील की। अंत में, सभी श्रद्धालुओं ने एकादशी प्रसाद ग्रहण किया। यह पूरा आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक एकता का संदेश लेकर संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CISCE रिजल्ट में सेंट पॉल्स स्टूडेंट्स ने लहराया परचम:97.75% लाकर 12वीं के ऐश्वर्य और 97.80% के साथ 10वीं की गरिमा ने स्कूल टॉप किया
    Next Article
    लखनऊ में LDA का निलंबित कर्मी बर्खास्त:यूजर आईडी से किया था फर्जी तरीके से भूखंडों के दस्तावेज में खेल: परिवार के सदस्यों को पहुंचाया था फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment