Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में LDA का निलंबित कर्मी बर्खास्त:यूजर आईडी से किया था फर्जी तरीके से भूखंडों के दस्तावेज में खेल: परिवार के सदस्यों को पहुंचाया था फायदा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में फर्जीवाड़े के एक बड़े मामले में निलंबित कनिष्ठ लिपिक धीरज कुमार श्रीवास्तव को बर्खास्त कर दिया गया। आरोपी कर्मी ने फर्जीवाड़ा करके अपनी आधिकारिक यूजर आईडी से एक भूखंड को फर्जी तरीके से आवंटित कर प्राधिकरण के पोर्टल पर चढ़ा दिया था। इसके साथ ही मूल पत्रावली को भी गायब कर दिया था। इस मामले में करीब तीन साल से जांच चल रही थी। वही इस मामले को लेकर गोमती नगर थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया गया था। जिसके बाद बुधवार को उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने कर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है। ऐसे खुला फर्जीवाड़ा गोमती नगर योजना के विनम्र खंड स्थित संपत्ति संख्या 3/222-ए को प्राधिकरण के पोर्टल पर संदिग्ध तरीके से दर्ज किया गया। इस मामले को लेकर शिकायत हुई थी। शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में ही अनियमितता सामने आने पर यूजर आईडी की जांच कराई गई थी। कंप्यूटर अनुभाग द्वारा किए गए दस्तावेज में सामने आया कि ये एंट्री यूजर आईडी कोड-3014 से की गई थी, जो धीरज श्रीवास्तव के नाम पर जारी थी। यहीं से पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। दूसरी योजना में भी किया फर्जीवाड़ा बर्खास्त कर्मी ने प्रियदर्शिनी योजना के भवन संख्या 1/67 में भी गड़बड़ी की थी। फर्जी तरीके से दस्तावेज तैयार कर फर्जी निबंधन करवा दिया था। इसके साथ ही अपने परिजनों को भूखंडों का फर्जी तरीके से आवंटन भी करवाया था। 3 साल में ऐसे बढ़ी कार्रवाई एलडीए ने तीन साल पहले 3 दिसंबर को इस मामले को लेकर गोमती नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। 17 दिसंबर को निलंबित किया गया था। मार्च 2023 आरोप पत्र जारी किया गया था। नवंबर 2025 में जांच पूरी हुई थी। जिसके बाद आगे की कार्यवाही के लिए शासन को पत्र भेज दिया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ इस्कॉन मंदिर में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव:भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन और कथा श्रवण कर मनाया उत्सव
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में स्मार्ट मीटर के विरोध में जोरदार प्रदर्शन:बिजली बिल बढ़ने और अनियमितता के आरोप, जनप्रतिनिधियों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment