Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CISCE रिजल्ट में सेंट पॉल्स स्टूडेंट्स ने लहराया परचम:97.75% लाकर 12वीं के ऐश्वर्य और 97.80% के साथ 10वीं की गरिमा ने स्कूल टॉप किया

    2 hours ago

    1

    0

    गुरुवार को CISCE की ओर से क्लास 10th और 12th का रिजल्ट जारी किया। जिसमें गोरखपुर के तमाम स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी बीच सेंट पॉल्स स्कूल में 12th के ऐश्वर्य श्रीवास्तव ने 97.75 परसेंट और क्लास 10th की गरिमा तिवारी ने 97.80 परसेंट के साथ स्कूल टॉप किया। इसके साथ ही लगभग 15 स्टूडेंट्स ने 90 परसेंट से अधिक मार्क्स लाकर शानदार सफलता हासिल की है। जिससे शहर भर में स्कूल का नाम और ऊंचा हुआ है। रिजल्ट आने के बाद पैरेंट्स, टीचर्स और बच्चों में खुशियों का माहौल है। स्कूल प्रशासन की ओर से सभी टॉपर्स का धूमधाम से स्वागत किया गया। मिठाई खिलाकर उन्हें बधाईयां दी गई। क्लास 12th के टॉप 10 सेंट पॉल्स स्कूल के ऐश्वर्य श्रीवास्तव ने साइंस स्ट्रीम से 97.75 परसेंट हासिल कर स्कूल टॉप किया। जबकि ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम की आयुषी श्रीवास्तव 97.50 के साथ दूसरे नंबर पर रहीं। वहीं साइंस स्ट्रीम से ही मोहम्मद इर्तजा ने 96.50 परसेंट लाकर तीसरा स्थान हासिल किया। इनके अलावा 95.75 परसेंट के साथ उत्कर्ष मिश्रा(साइंस) चौथे नंबर पर रहे। जबकि विदिप छाबरा (साइंस) 95.50 परसेंट के साथ पांचवें, अनुश्री श्रीवास्तव (ह्यूमैनिटीज) 95 परसेंट लाकर छठवें, याशिका त्रिपाठी(कॉमर्स) 94. 75 परसेंट के साथ सातवें, साक्षी जोशुवा (ह्यूमैनिटीज) 93 परसेंट के साथ आठवें, आशीष मणि (कॉमर्स) 90 परसेंट के लाकर नौवें और 89.25 परसेंट के साथ आर्यमन जालान( कॉमर्स) 10 वें स्थान पर रहें। क्लास 10th के टॉपर्स वहीं क्लास 10th में साइंस स्ट्रीम की गरिमा तिवारी 97.80 परसेंट के साथ पहले स्थान पर रहीं। वहीं केशव झाझरियां(साइंस) 97.60 के साथ दूसरे, कीर्तिमान भारत(साइंस) 97.20 परसेंट लाकर तीसरे स्थान पर रहें। इसके अलावा कॉमर्स की प्रकृति सिंह ने 92 परसेंट के साथ चौथे, हरलीन कौर 91. 20 परसेंट के साथ पांचवें और 89. 60 परसेंट के साथ अनन्या यादव ने छठवां स्थान हासिल किया। डायरेक्टर और प्रिंसिपल ने दी बधाई सभी स्टूडेंट्स को रेव. गिरीश चंद्र और निर्मला मैरियन चंद्र (संस्थापक निदेशक, सेंट पॉल्स स्कूल), सुदर्शन चौधरी (प्रधानाचार्य, सेंट पॉल्स स्कूल), और डॉ. अमरीश चंद्र (कार्यकारी प्रधानाचार्य, सेंट पॉल्स स्कूल) ने ICSE और ISC 2026 परीक्षाओं में 100% सफलता दर हासिल करने पर बधाई दी है। उनका कहना है कि हमारे होनहार छात्रों और समर्पित शिक्षकों को उनके शानदार और प्रेरणादायक प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई। आपकी कड़ी मेहनत और लगन सचमुच रंग लाई है। हम अपने छात्रों के सभी शैक्षणिक प्रयासों में निरंतर सफलता की कामना करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंधी-तूफान से जनहानि, पीड़ितों को मिली आर्थिक सहायता:अमेठी प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर की त्वरित कार्रवाई
    Next Article
    लखनऊ इस्कॉन मंदिर में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव:भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन और कथा श्रवण कर मनाया उत्सव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment