Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ डीएवी स्कूल में तनाव प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम:भारत विकास परिषद ने छात्रों को तनाव प्रबंधन के गुर सिखाए

    7 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद अवध प्रांत की प्रगति शाखा ने "तनाव प्रबंधन" विषय पर यह कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें छात्रों को रोजमर्रा की चिंता, तनाव और अवसाद के बीच का अंतर समझाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम के साथ हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें समय रहते तनाव के लक्षणों को पहचानने में मदद करना था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा मानसिक स्वास्थ्य को एक वैश्विक चुनौती बताए जाने के संदर्भ में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। सामान्य चिंता अवसाद में बदल जाती है मुख्य वक्ता मंजू सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि सामान्य चिंता कब तनाव और फिर अवसाद में बदल जाती है। उन्होंने छात्रों को तनाव के शुरुआती लक्षण पहचानने, उससे बचने के उपाय और आवश्यकता पड़ने पर सहायता लेने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जीवन में संतुलन बनाए रखने, प्रकृति से जुड़ने और रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने पर भी जोर दिया। कठिन परिस्थितियों को भी सरल बनाया जा सकता है एस.एस. अस्थाना ने एक प्रेरक लघु कथा के जरिए विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि सही सोच और दृष्टिकोण से जीवन की कठिन परिस्थितियों को भी सरल बनाया जा सकता है।एस.पी. तिवारी ने 'STRESS' शब्द को आधार बनाकर छात्रों को तनाव से निपटने के आसान तरीके बताए। उन्होंने अनुशासित दिनचर्या, समय प्रबंधन और खुलकर संवाद करने को तनाव कम करने में सहायक बताया। इस कार्यक्रम में साधना सिंह, के.सी. पंत, कंचन गुप्ता, बीना त्रिवेदी और सुधा द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्कूल के 12 शिक्षकों और लगभग 110 छात्र-छात्राओं ने इसमें सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बड़े मंगल भंडारे, स्वच्छता-हरित अभियान चलेगा:5 मई से शुरू, धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा
    Next Article
    आदिनाथ जन्म कल्याणक पर उमड़ा आस्था का सैलाब:1008 कलशों से हुआ भगवान का अभिषेक, संजय प्लेस में निकली शोभायात्रा, गुरु विहसंत सागर का मिला सानिध्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment