Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में भीषण गर्मी का अलर्ट:लू से बचाव के लिए CMO ने जारी की एडवाइजरी, ORS कॉर्नर स्थापित किए गए

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर में भीषण गर्मी और लू (हीट वेव/हीट स्ट्रोक) के बढ़ते खतरे को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. संतोष गुप्ता ने आमजन के लिए विस्तृत एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि थोड़ी सी सतर्कता और सही जानकारी से लू जैसी गंभीर स्थिति से बचा जा सकता है। सीएमओ के अनुसार, हीट स्ट्रोक के लक्षणों को समय रहते पहचानना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, शुष्क त्वचा, पसीना आना बंद होना, भ्रम, तेज नाड़ी, बेहोशी और गंभीर स्थिति में कोमा शामिल हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल कर मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना चाहिए। डॉ. गुप्ता ने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों, बुजुर्गों, खुले में काम करने वाले श्रमिकों और किसानों, गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों, निराश्रितों तथा दिव्यांगजनों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है। जिले के सभी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में ओआरएस कॉर्नर स्थापित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचारी रोग अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। हीट वेव से संबंधित दैनिक रिपोर्ट IHIP पोर्टल पर भेजी जा रही है, जो वर्तमान में शून्य है। ओआरएस का नियमित सेवन करने से राहत मिल सकती है लू से बचाव के लिए हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और खाली पेट घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। लोगों को हमेशा अपने साथ पानी रखने और समय-समय पर पीते रहने का निर्देश दिया गया है। शरीर गर्म महसूस होने पर स्नान करने और नींबू पानी, लस्सी, छाछ व ओआरएस का नियमित सेवन करने से राहत मिल सकती है। घरों को ठंडा रखने के उपाय करने और काम के दौरान बीच-बीच में आराम करने की भी सलाह दी गई है। सीएमओ ने तेज धूप में बाहर निकलने से बचने और विशेष रूप से दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न जाने की अपील की है। शराब, चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक से परहेज करने को कहा गया है, क्योंकि ये शरीर को निर्जलित कर सकते हैं। बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहन या धूप में अकेला न छोड़ने की चेतावनी दी गई है। इसके अतिरिक्त, तली-भुनी और अधिक प्रोटीन वाली चीजों का सेवन कम करने तथा अत्यधिक गर्मी में भारी शारीरिक श्रम से बचने की सलाह दी गई है। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने अंत में अपील की कि जागरूकता और सावधानी ही लू से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने लोगों से एडवाइजरी का पालन करने और खुद के साथ-साथ दूसरों का भी ध्यान रखने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में पड़वा का बचाने के चक्कर में डूबे बुजुर्ग:पोखरे में भैंस का नहलाते समय हादसा, जाल लगाकर निकाला गया शव
    Next Article
    राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने DM को सौंपा पत्र:सुल्तानपुर की जनहित समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment