Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में पड़वा का बचाने के चक्कर में डूबे बुजुर्ग:पोखरे में भैंस का नहलाते समय हादसा, जाल लगाकर निकाला गया शव

    2 hours ago

    1

    0

    गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में सोमवार दोपहर में 50 वर्षीय अधेड़ की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है। भदेवरा निवासी मन्नू यादव (50) पुत्र केदार यादव दोपहर में अपनी भैंस के बच्चे को नहलाने के लिए गांव के पास स्थित पोखरे पर गए थे। इसी दौरान भैंस का बच्चा गहरे पानी में चला गया। उसे पकड़ने के प्रयास में मन्नू यादव का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए। पास में खेल रहे बच्चों ने जब उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने जाल की मदद से उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियां हैं। इनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुद्धी सीट पर सपा से पहली पसंद बने नरेंद्र गोंड:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार श्रवण गौड़, बसपा से संजय गोंड; बाकी कैंडिडेट्स के बारें में जानिए
    Next Article
    लखीमपुर में भीषण गर्मी का अलर्ट:लू से बचाव के लिए CMO ने जारी की एडवाइजरी, ORS कॉर्नर स्थापित किए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment