Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज:डीएम ने जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों संग बनाई प्रभावी कार्ययोजना

    12 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में संभावित बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार देर शाम अटल सभागार में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को संभावित बाढ़ को ध्यान में रखते हुए ठोस और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को बाढ़ चौकियों, राहत केंद्रों, शरणालयों और लंगर स्थलों का चयन करने को कहा। डीएम ने तहसील स्तर पर उपलब्ध सरकारी व निजी नावों, नाविकों और गोताखोरों की उपलब्धता का आकलन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि बाढ़ के दौरान प्रभावित लोगों को राहत कैंपों में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था की जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि मेडिकल कैंपों में ओआरएस, क्लोरीन टैबलेट, सेनेटरी नैपकिन और अन्य जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार ने बंधों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए 31 मई तक सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्य हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की गौशालाओं को चिन्हित कर बाढ़ के समय गोवंश को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की योजना बनाने को भी कहा। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नरेंद्र बहादुर सिंह ने प्रत्येक संभावित प्रभावित क्षेत्र के लिए कम्युनिकेशन प्लान तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने ग्राम प्रधान, कोटेदार, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़कर त्वरित सूचना आदान-प्रदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले की बाढ़ संवेदनशीलता का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 12 बाढ़ निरोधी परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिनमें लगभग 15 प्रतिशत प्रगति हो चुकी है। साथ ही ड्रेनों की सफाई, जल निकासी क्षमता और फ्लड फाइटिंग से जुड़े संसाधनों की जानकारी भी साझा की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का प्रदर्शन:रायबरेली में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर लगाया छलावे का आरोप
    Next Article
    बरेली शहर सीट पर भाजपा विधायक जनता की पहली पसंद:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार मयंक शुक्ला, बसपा से अनिल कुमार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment