Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने की नारेबाजी:अधिकारियों के गोल मोल जवाब से भड़के पूर्व विधायक अविनाश त्रिवेदी

    1 hour ago

    2

    0

    चिलचिलाती गर्मी में बिजली कटौती व लो-वोल्टेज से शहरवासियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। रविवार को केबल फाल्ट, ट्रांसफार्मर फुंकने और एबीसी जलने सहित कई इलाकों में सुबह से शाम तक घंटों बिजली गुल रही। रायबरेली रोड, कानपुर रोड सहित कई क्षेत्रों में लोग रातभर सो नहीं सकें। इससे लोगों का गुस्सा उपकेंद्रों पर फूट पड़ा। राजाजीपुरम, चिनहट में बिजली संकट से त्रस्त लोगों ने आधी रात हंगामा किया। इस दौरान उग्र भीड़ ने जमकर नारेबाजी की। वहीं चौपाटिया में भी बिजली न आने पर लोग उपकेंद्र पहुंच गये। इसके अलावा रायबरेली रोड स्थित न्यू डिफेंस कॉलोनी में एबीसी तार में आग लग गई। बीकेटी के कुम्हरावां गांव में बिजली गुल होने पर पूर्व विधायक ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। देर रात बिजली गुल होने पर नाराज हुए लोग राजाजीपुरम के पाल तिराहा उपकेंद्र में रात 12.30 बजे बिजली गुल हो गई। आधी रात बिजली गुल होने पर लोग भड़क गये और रात करीब 2.30 बजे उपकेंद्र पर हंगामा किया। इस दौरान उग्र भीड़ ने जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक भीड़ उपकेंद्र पर जमा रही लेकिन कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय निवासी ऋषभ गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में रोजाना अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से परेशान है। करीब चार बजे बिजली चालू हुई। आलमबाग नटखेड़ा रोड के गोविंद गली में दिन में कई घर व दुकानों की बिजली गुल हो गई। इससे लोगों को काफी दिक्कत हुई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने बताया बिजली न आने से कारोबार ठप रहा। अंडर ग्राउंड केबल में हुआ फॉल्ट चिनहट के शिवपुरी उपकेंद्र में रात 12.30 बजे अंडरग्राउंड में धमाका हो गया। इससे हिमसिटी, देवा रोड, अमराई गांव, नंदपुर सहित कई इलाकों में अंधेरा छा गया। परेशान लोगों ने उपकेंद्र से लेकर अधिकारियों तक सम्पर्क साधा। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर धावा बोल दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, एसडीओ और जूनियर इंजीनियर मौके पर पहुंचे। इस दौरान उग्र भीड़ को शांत कराया। इसके बाद कर्मचारियों ने फाल्ट दुरुस्त करने का काम शुरू किया। कर्मचारियों ने बस कप्लर से हिमसिटी फीडर की सप्लाई चालू कर दी, लेकिन पूरी बिजली चालू होने पर सुबह करीब 4.30 बजे गया। इसके अलावा पुरनिया, अलीगंज, जानकीपुरम, कल्याणपुर, फैजुल्लागंज, दाउद नगर सहित कई इलाकों में बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। बिजली न आने पर पूर्व विधायक भड़के बीकेटी के कुम्हरावां गांव में बिजली गुल हो गई। इससे परेशान लोगों ने पूर्व विधायक अविनाश त्रिवेदी के पास पहुंच गये। जिस पर पूर्व विधायक ने एक्सईएन अरूण भारती को फोन किया, लेकिन एक्सईएन ने समस्या सुनने की बजाए जूनियर इंजीनियर का नंबर दे दिया। जिस पर पूर्व विधायक भड़क गये। उन्होंने मुख्य अभियंता वीपी सिंह को फोन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांग्लादेश: पेड़ से लटका मिला हिंदू व्यक्ति का शव, मंदिर की रखवाली करता था
    Next Article
    तेज रफ्तार कार की टक्कर से जीजा-साले की मौत:बाइक से बाराबंकी लौट रहे थे, सीसीटीवी से तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment