Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में भीषण गर्मी से राहत:तेज हवाओं के साथ बारिश, तापमान में गिरावट

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में पिछले एक सप्ताह से जारी भीषण गर्मी और हीटवेव से सोमवार को राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और जिले के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से निजात मिली। पिछले सप्ताह जिले में तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ था। 24 से 28 जून के बीच अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। 27 जून को तो यह 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो सामान्य से लगभग 7 डिग्री अधिक था। भारतीय मौसम विभाग ने इस दौरान जिले में हीटवेव की स्थिति दर्ज की थी। सोमवार को मौसम में बदलाव के साथ ही बादलों की आवाजाही शुरू हुई। शहर के अलावा पलिया, गोला, मोहम्मदी, निघासन, मितौली और आसपास के क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई और कई दिनों बाद लोगों ने तेज धूप के बिना राहत महसूस की। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखी। धान की रोपाई की तैयारी कर रहे किसानों ने बताया कि यह बारिश खेती के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। खेतों में पर्याप्त नमी मिलने से कृषि कार्यों में तेजी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हो चुकी हैं। अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लिफ्ट में गर्दन फंसने से होटल मालिक की मौत:सहारनपुर में कर्मचारियों से सामान नीचे भेजने को कहा, देर होने पर देखने गए थे
    Next Article
    पहले शो पर किया तलाक का खुलासा, अब फूट-फूटकर रोईं गौरव खन्ना की पत्नी; बोलीं- वो तबाह कर देने वाला सीक्रेट...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment