Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी के टॉपर उमाशंकर के घर पहुंचे डीएम:झोपड़ी में रहने वाले छात्र को पहनाई माला, गजल सुनकर बोले- तुम्हारे शब्दों में मेहनत की खुशबू

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप करने वाले उमाशंकर के घर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह पहुंचे। जिलाधिकारी के पहुंचने पर पूरा गांव जश्न में डूब गया। यह घटना संघर्ष, संवेदनशीलता और प्रशासनिक सहयोग का उदाहरण बन गई है। जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर रामनगर बगहा गांव में घाघरा नदी के किनारे बनी कच्ची झोपड़ी में जिलाधिकारी ने उमाशंकर को बधाई दी। इस दौरान जिलाधिकारी छप्पर की छांव में खटिया पर बैठकर छात्र से आत्मीय बातचीत करते दिखे, जिससे माहौल भावुक हो गया। उमाशंकर ने जिलाधिकारी को अपनी लिखी कविताओं और गजलों की कॉपी दिखाई। उसकी रचनाएं पढ़ने के बाद जिलाधिकारी ने उसकी प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि "तुम्हारे शब्दों में मेहनत की खुशबू है।" बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने उमाशंकर से उसके भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछा। छात्र ने इंजीनियर बनने की इच्छा व्यक्त की। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि यह सपना अब केवल उसका नहीं, बल्कि प्रशासन का भी है और उसकी तैयारी में हर संभव मदद की जाएगी। जिलाधिकारी ने उमाशंकर को माला पहनाकर सम्मानित किया, मिठाई खिलाई और उपहार भी दिए। उन्होंने उमाशंकर के माता-पिता से भी बातचीत की और उनके संघर्ष को सराहा। जिलाधिकारी के आगमन की सूचना मिलते ही गांव में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण इस क्षण को गर्व का पल बता रहे थे और उन्होंने कहा कि आज मेहनत की सच्ची पहचान देखने को मिली है। इस अवसर पर एसडीएम शशिकांत मणि, डीआईओएस विनोद कुमार मिश्र, बीडीओ श्रद्धा गुप्ता सहित कई अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में होमगार्ड भर्ती परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक:10 केंद्रों पर 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
    Next Article
    देवरिया में श्रद्धालुओं का टेंपो पलटा, 13 घायल:तरकुलहा देवी मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा, घायल अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment