Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी की मीता गर्ग प्राविजनल नेशनल ट्रेनर बनीं:जेसीआई इंडिया की राष्ट्रीय कार्यशाला में हुआ चयन

    20 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी की जेसी मीता गर्ग को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। उन्हें जेसीआई इंडिया द्वारा मुंबई में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला में प्राविजनल नेशनल ट्रेनर के रूप में चुना गया है। कार्यशाला के दौरान मीता गर्ग ने सक्रिय भागीदारी की और अपने उत्कृष्ट प्रेजेंटेशन तथा प्रभावशाली व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई, जिसके आधार पर उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। मुंबई से लखीमपुर खीरी लौटने पर बाजपेई कॉलोनी स्थित उनके आवास पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि मीता गर्ग की यह उपलब्धि न केवल संगठन बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। उनके चयन से अन्य सदस्यों को भी प्रेरणा मिलेगी और संगठन को नई दिशा प्राप्त होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साइकिल से जा रहे युवक का मोबाइल छीना:गोरखपुर में तीन बाइकसवार पीछे से पहुंचे, पुलिस ने 6 को हिरासत में लिया
    Next Article
    गोरखपुर में दोपहर में तेज धूप ने किया परेशान:कल फिर बिगड़ेगा मौसम, तेज आंधी के साथ बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment