Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर के तीन लोगों की मेरठ सड़क हादसे में मौत:एक ही बाइक से कमरे पर जा रहे थे सभी, परिजन शव लेने निकले

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के टांडा बथुआ गांव निवासी दो नाबालिग किशोरों सहित तीन लोगों की मेरठ में सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना बुधवार रात हुई। मृतकों की पहचान अरशद (32 वर्ष), अलीमुद्दीन (10 वर्ष) और ब्रज मोहन (16 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी मेरठ के असमाबाद में गन्ना छिलाई का काम करने गए थे। एक ही बाइक से कमरे पर जा रहे थे तीनों बुधवार रात तीनों एक बाइक पर सवार होकर अपने कमरे पर लौट रहे थे, तभी किठौर थाना क्षेत्र में बाग वाला और नदल्ली पुर के बीच उनकी बाइक सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल अलीमुद्दीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक छा गया। परिजन शवों को लेने के लिए मेरठ रवाना हो गए हैं। काम न मिलने पर मेरठ गए थे सभी मृतक अरशद अपने पीछे पत्नी मुनीषा और चार बच्चों - मिनाजुन निशा (15 वर्ष), महकद अली (10 वर्ष), रब्बीक (6 वर्ष) और रोजना (3 वर्ष) को छोड़ गए हैं। पूर्व ग्राम प्रधान कृपाशंकर ने मृतकों के घरों पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। परिजनों ने बताया कि स्थानीय स्तर पर काम न मिलने के कारण वे मजदूरी करने मेरठ गए थे। पूर्व प्रधान कृपाशंकर ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की। सिंगाही थाना प्रभारी दिलीप कुमार चौबे ने बताया कि उन्हें अभी तक इस घटना की जानकारी नहीं मिली है। पूर्व प्रधान ने बताया- 26 परिवार के लोग काम करने गए थे गांव के पूर्व प्रधान कृपाशंकर मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने बताया कि गांव से 26 परिवार के लोग बीते अक्टूबर माह में मजदूरी के लिए मेरठ गए थे। इसी दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में गांव के तीन लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि तीनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक एक ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मेरठ पहुंच गए हैं और शवों को गांव लाने की तैयारी कर रहे हैं। परिजन शव को लेने के लिए मेरठ रवाना मृतक अलीमुद्दीन के भाई खुर्शीद ने बताया कि उनका भाई गन्ना काटने के लिए मेरठ गया था। वहीं सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, अलीमुद्दीन मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन शव को लेने के लिए मेरठ रवाना हो गए हैं। वहीं मृतक बृजमोहन के ताऊ ने बताया कि उनका भतीजा गन्ना छीलने के काम के लिए मेरठ गया था। वहीं सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि बृजमोहन मजदूरी कर परिवार की मदद करता था। उसकी असमय मौत से घर में दुखों का माहौल है। परिजन शव को लेने के लिए मेरठ रवाना हो गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 5 अप्रैल को निषाद पार्टी का शक्ति प्रदर्शन:कश्यप-गुर्जर-निषाद समीकरण साधने की कोशिश, संजय निषाद ने आरक्षण, अधिकार और सम्मान को बनाया मुद्दा
    Next Article
    भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को हरियाणा महिला आयोग से राहत:अंजलि की कमर छूने के केस से नाम हटाया, एक्ट्रेस बोलीं- अब कोई शिकायत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment