Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लक्ष्य भाटी ने हाईस्कूल परीक्षा में किया टॉप:कांग्रेस नेताओं ने घर जाकर दी बधाई, भविष्य के लिए शुभकामनाएं

    17 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में डीपीएस यमुनापुरम के छात्र लक्ष्य भाटी ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में बुलंदशहर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। लक्ष्य ने दसवीं कक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और हिमाचल प्रदेश के सहप्रभारी विदित चौधरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ज़ियाउर्रहमान के साथ बुलंदशहर स्थित लक्ष्य के आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर लक्ष्य को बधाई दी। कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव विदित चौधरी ने लक्ष्य के दादा भोपाल सिंह भाटी और पिता इंजीनियर देवराज भाटी को भी बधाई दी। उन्होंने लक्ष्य को हिमाचल की प्रसिद्ध टोपी और शाल भेंट कर सम्मानित किया। विदित चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि लक्ष्य जैसे प्रतिभाशाली छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी सफलता पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य भाटी ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर परिश्रम और संकल्प से बड़ी से बड़ी सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने लक्ष्य को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और जल्द ही कांग्रेस की ओर से जिले के सभी बोर्डों के टॉप टेन छात्रों का सम्मान करने की बात कही। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि लक्ष्य की उपलब्धि ने बुलंदशहर ही नहीं, बल्कि पूरे गुर्जर समाज का मान बढ़ाया है। उन्होंने ऐसे प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि वे भविष्य में देश और समाज की सेवा कर सकें। कांग्रेस नेताओं ने लक्ष्य भाटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करें। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, समाजसेवी श्योपाल सिंह, नरेंद्र चौधरी, नईम मंसूरी, शहर अध्यक्ष रवि लोधी, भोपाल सिंह भाटी और सत्यजीत सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में फर्जी बैनामे से जमीन हड़पी:विरोध करने पर दीं गालियां, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
    Next Article
    गो सेवा आयोग अध्यक्ष ने गौशालाओं का निरीक्षण किया:दिबियापुर और नियामतपुर बिहारी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment