Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KV डोगरा लाइन्स में मधुमक्खियों का हमला:थर्ड क्लास के स्टूडेंट्स को काटा, स्पोर्ट्स पीरियड में जाते वक्त हुई घटना, मची अफरातफरी

    3 hours ago

    2

    0

    सोमवार को मेरठ के केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइन्स में मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है, जब तीसरी कक्षा के छात्र अपने शिक्षकों के साथ गेम्स पीरियड के लिए चिल्ड्रन पार्क की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वहां मधुमक्खियों के झुंड के पास पहुंचने पर कुछ बच्चों ने उन्हें छेड़ दिया, जिससे मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और मधुमखियों ने बच्चों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद बच्चों में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे इधर-उधर भागने लगे,जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए स्कूल स्टाफ तुरंत सक्रिय हुआ और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। स्कूल की नर्स और शिक्षकों ने मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद अभिभावकों को सूचना देकर बच्चों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। तीसरी कक्षा में करीब 40 से 45 छात्र हैं, जिनमें से कई बच्चे इस घटना से घबरा गए। हालांकि, स्कूल के प्राचार्य एसके सक्सेना ने बताया कि केवल 2-3 बच्चों को हल्का डंक लगा है और स्थिति गंभीर नहीं थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूल परिसर में कहीं भी मधुमक्खियों का छत्ता नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोहा कारोबारी ने चौथी मंजिल से कूदकर किया सुसाइड:बिजनेस में नुकसान होने से एक माह से डिप्रेशन में थे, किदवई नगर की घटना
    Next Article
    मथुरा हादसे पर मंत्री बोले- नाच-गाना करने से बिगड़ा संतुलन:कासगंज में लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा- क्षमता से अधिक लोग सवार थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment