Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Kupwara Court ने मादक पदार्थ और UAPA मामलों के तीन आरोपियों की जमानत अर्जी की खारिज

    9 hours ago

    2

    0

    जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की एक अदालत ने मादक पदार्थों और आतंकवाद से जुड़े मामलों में तीन आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पहले मामले में कुपवाड़ा के प्रधान सत्र न्यायाधीश, मनजीत सिंह मनहास (जो विशेष एनआईए अदालत के प्रभारी भी हैं) ने कुपवाड़ा थाने में 2022 में दर्ज एक मामले में आरोपी मोहम्मद इकबाल गनी की जमानत याचिका खारिज कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था।अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य मामले में इसी अदालत ने 2023 में करनाह थाने में दर्ज मामले में आरोपी साजिद अहमद खान और माजिद अहमद खान की जमानत याचिकाएं भी खारिज कर दीं। दोनों आरोपियों को शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम की धारा तथा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 13, 18, 23 और 39 के तहत गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही प्रतीत होते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Congress में बड़ा फेरबदल: AICC के 25 सचिव पदमुक्त, 81 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी
    Next Article
    PM Modi का निर्यात बढ़ाने पर जोर, चक्रवात पर Odisha में सतर्कता सहित प्रमुख खबरें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment