Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खाद्य विभाग ने 10,700 रुपये की मिठाइयां नष्ट कराईं:बाबरपुर की दुकान से पनीर का नमूना लिया, बिना लाइसेंस चल रहा था प्रतिष्ठान

    4 hours ago

    2

    0

    औरैया में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई दुकानों पर छापेमारी कर 10,700 रुपए कीमत की दूषित मिठाइयां नष्ट कराईं। टीम ने सुभाष चौक, जेसी चौराहा, खानपुर चौराहा और जालौन चौराहा स्थित दुकानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान खुले में बिक्री के लिए रखी मिठाइयां, खजला और नकली चांदी वर्क लगी मिठाइयां नष्ट कराई गईं। इनमें 107 खजला और बर्फी भी शामिल थीं। बाबरपुर की दुकान से पनीर का नमूना लिया, बिना लाइसेंस चल रही थी डेयरी टीम ने नवीन नगर बाबरपुर (अजीतमल) स्थित मोदी स्वीट्स एंड बेकरी दूध डेयरी का निरीक्षण किया। यहां से पनीर का नमूना लेकर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया। जांच में दुकान बिना खाद्य लाइसेंस या पंजीकरण के संचालित मिली। विभाग नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएम के निर्देश पर चला अभियान, नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी से नष्ट कराया सामान जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नीरज प्रसाद के निर्देशन में अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार के नेतृत्व में सचल दल ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास के साथ कार्रवाई की। नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी की मदद से दूषित मिठाइयों को नष्ट कराया गया। दुकानदारों को लाइसेंस, बिल और साफ-सफाई रखने की हिदायत सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार ने कारोबारियों से दुकान में लाइसेंस, खरीद-बिक्री के बिल, स्टॉक रजिस्टर और कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाणपत्र प्रदर्शित करने को कहा। खुले में खाद्य पदार्थ नहीं बेचने और वैध आपूर्तिकर्ताओं से सामान खरीदने की हिदायत दी। उन्होंने लोगों से मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग, कलेक्ट्रेट ककोर में लिखित रूप से देने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में रबी सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडार:'धरती माता बचाओ अभियान' से कालाबाजारी और तस्करी रोकने की कोशिश
    Next Article
    वाराणसी में नकली दवा बेच कर फंसे तस्कर:मास्टरमाइंड ने पकड़े जाने से पहले फोन पर कहा; अब यूपी में काम नहीं करना, मार देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment